comscore

Google यूजर्स के लिए बदलाव, अब मिनटों में ऐसे बदलें अपना Gmail Address

Google ने Gmail यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब आप बिना नया अकाउंट बनाए अपना Gmail एड्रेस बदल सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 01, 2026, 12:13 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव पेश किया है। पिछले 20 सालों से Gmail का यूजरनेम (यानी @gmail.com वाला ईमेल एड्रेस) एक बार बनाने के बाद हमेशा के लिए फिक्स हो जाता था, जिससे कई यूजर्स को परेशानी होती थी खासतौर पर तब जब उन्होंने बचपन या पुराने नाम से ईमेल बना लिया हो लेकिन अब कंपनी ने इस नियम को बदल दिया है। नई अपडेट के मुताबिक, यूजर्स अब अपना Gmail एड्रेस बदल सकते हैं, बिना नया अकाउंट बनाए और बिना अपना डेटा खोए।

क्या नया फीचर डेटा ट्रांसफर की परेशानी खत्म करेगा?

पहले अगर कोई अपना Gmail एड्रेस बदलना चाहता था, तो उसे नया Google अकाउंट बनाना पड़ता था, फिर पुराने अकाउंट से सारे डेटा जैसे Google Drive, Photos, Emails और Play Store को नए अकाउंट में ले जाना पड़ता था। ये काम काफी मुश्किल और समय लेने वाला होता था और कई बार डेटा खोने का भी डर रहता था लेकिन अब नई सुविधा के साथ ऐसा नहीं होगा। अब आप उसी अकाउंट में अपना Gmail नाम बदल सकते हैं। आपका सारा डेटा, सब्सक्रिप्शन और बाकी सर्विसेस पहले की तरह सुरक्षित रहेंगे, बस आपका ईमेल एड्रेस बदल जाएगा।

कैसे बदलें Gmail का UserName?

Google ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। यूजर्स को सिर्फ अपने Google अकाउंट में Log-In करना होगा, फिर ‘Personal Info’ सेक्शन में जाकर ‘Contact Info’ पर क्लिक करना होगा। यहां से वे अपने मौजूदा ईमेल एड्रेस को एडिट कर सकते हैं और नया यूजरनेम डाल सकते हैं। इसके बाद कुछ आसान वेरिफिकेशन स्टेप्स पूरे करने होंगे और आपका नया Gmail एड्रेस तैयार हो जाएगा, खास बात यह है कि इस बदलाव के दौरान आपका सारा पुराना डेटा और सेटिंग्स वैसी ही बनी रहती हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

क्या ईमेल बदलने के बाद आपको बाकी अकाउंट्स अपडेट करने होंगे?

हालांकि इस बदलाव के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। आपका Gmail अकाउंट अक्सर बैंकिंग, सोशल मीडिया और बाकी ऐप्स के लिए रिकवरी या लॉगिन के रूप में इस्तेमाल होता है। ऐसे में ईमेल बदलने के बाद आपको इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर अपना नया ईमेल अपडेट करना होगा। सिक्योरिटी के लिहाज से, यह बदलाव करते ही Google आपकी रिकवरी ईमेल और फोन नंबर पर अलर्ट भेजेगा ताकि कोई Unauthorized बदलाव न हो सके, फिलहाल यह फीचर अमेरिका में उपलब्ध है और जल्द ही इसे दुनिया के बाकी देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है।