Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 13, 2026, 11:08 AM (IST)
AC temperature limit
गर्मी का मौसम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे AC की जरूरत भी बढ़ती जा रही है, लेकिन कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं कि AC चलाने के बावजूद कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता। ऐसे में लोगों को लगता है कि उनका AC सही से काम नहीं कर रहा है, जबकि असल वजह अक्सर गलत सेटिंग्स या मोड का यूज होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि रूम में कदम रखते ही तुरंत ठंडक महसूस हो, तो आपको अपने AC के खास मोड्स को समझना और सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है।
AC में दिए जाने वाले अलग-अलग मोड्स में से ‘Turbo Mode’ सबसे ज्यादा तेज कूलिंग देने वाला फीचर माना जाता है। इस मोड को ऑन करते ही AC अपनी पूरी क्षमता पर काम करना शुरू कर देता है। इसमें कंप्रेसर और फैन दोनों हाई स्पीड पर चलते हैं, जिससे कमरे का तापमान बहुत तेजी से गिरता है। यह मोड खासतौर पर तब यूजफुल होता है जब आप बाहर की तेज गर्मी से घर लौटते हैं और तुरंत ठंडक चाहते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार इसे लगातार लंबे समय तक चलाना सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और मशीन पर भी ज्यादा दबाव पड़ता है।
इस मोड का इस्तेमाल करना भी बहुत आसान होता है। AC का रिमोट लेते ही आपको ‘Turbo’ या ‘Power Cool’ जैसा बटन दिखाई देता है। उस बटन को दबाते ही AC तेजी से काम करना शुरू कर देता है और कुछ ही मिनटों में कमरा ठंडा होने लगता है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मोड को सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करना चाहिए। दिनभर इसे ऑन रखने से बिजली की खपत बढ़ सकती है और AC की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ सकता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह फीचर गर्मियों में आपका सबसे बड़ा सहारा बन सकता है और आपको तुरंत राहत दे सकता है।