comscore

BSNL की 5G सेवा इस शहर में हुई लॉन्च, बिना SIM के मिलेगा सुपरफास्ट डेटा

BSNL की Q-5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेवा को पेश किया गया है। इससे बिना सिम और वायर के हाई-स्पीड डेटा प्रोवाइड किया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी 5G सर्विस के नाम का ऐलान किया था।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 20, 2025, 10:17 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BSNL ने Q-5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सर्विस को लॉन्च कर दिया है। इस सेवा को हैदराबाद समेत देश के कई शहरों में उपलब्ध कराया गया है, जिससे सुपरफास्ट डेटा मुहैया कराया जाएगा। बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने हाल ही में अपनी 5G सेवा के नाम का ऐलान किया था। इसके लिए जनता से सुझाव मांगा गया और Quantum 5G नाम तय किया गया, जिसका शॉर्ट फॉर्म Q5 है। news और पढें: BSNL का 100GB डेटा प्लान चलेगा पूरे 60 दिन, कीमत 500 से भी कम

क्या है Quantum 5G FWA

BSNL के अनुसार, Quantum 5G FWA सर्विस को स्पेशली बिजनेस और एंटरप्राइस के लिए तैयार किया गया है। इसका उपयोग बिना सिम और वायर के किया जा सकता है। इससे हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग नहीं की जा सकेगी। इसकी कीमत 999 रुपये से शुरू होती है। दिलचस्प बात यह है कि यह टेक्नोलॉजी पूरी तरह से Made In India है। इसका मतलब है कि इस सेवा को भारत में बनाया गया है। news और पढें: BSNL का 35 दिन चलने वाला प्लान, कीमत 200 से कम

आम यूजर्स के लिए नहीं है सर्विस

कंपनी का कहना है कि FWA सेवा आम यूजर्स के लिए अवेलेबल नहीं है। इसका उपयोग स्मार्टफोन में नहीं किया जा सकेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले महीनों में इस सर्विस को आम जनता के लिए भी रोलआउट किया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इससे जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया है।

बढ़ सकता है BSNL का यूजरबेस

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ने से ज्यादातर लोगों ने BSNL को चुना, जिससे कंपनी का फायदा हुआ। अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी यूजर्स को नेटवर्क से जोड़े रखने से के लिए 4G और 5G सर्विस को लाने पर काम कर रही है। उम्मीद है कि सर्विस के आने के बाद बीएसएनएल के यूजरबेस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बता दें कि Q5 सर्विस को अभी ट्रायल बेसिस पर पेश किया गया है। इसकी टेस्टिंग जारी है और यूजर्स से फीडबैक लिया जा रहा है, जिससे सर्विस को बेहतर बनाया जा सकेगा। अब इससे संकेत मिल रहा है कि BSNL की ओर से सर्विस को लेकर जल्द बड़ी घोषणा की जा सकती है।