Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 02, 2025, 09:08 AM (IST)
BSNL यानी Bharat Sanchar Nigam Limited ने अपने यूजर्स के लिए पिछले महीने यानी अगस्त की शुरुआत में Freedom Plan नाम के ऑफर को लॉन्च किया था, जिसके तहत बहुत सस्ते में डेटा और SMS की सुविधा दी जा रही थी। अच्छी बात यह है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इस स्पेशल ऑफर को बढ़ा दिया है। यानी कि यह रिचार्ज ऑफर अब भी यूजर्स को मिलेगा। और पढें: BSNL का 300 दिन चलने वाला प्लान, डेटा-कॉलिंग मिलेगा सब
टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने स्पेशल फ्रीडम प्लान को एक्सटेंड कर दिया है। यह प्लान अगले 15 दिन यानी 15 सितंबर तक यूजर्स के लिए अवेलेबल होगा। इस प्लान के तहत यूजर को 1 रुपये में 30 दिन की वैधता मिलेगी। इस दौरान इंटरनेट का उपयोग करने के लिए रोज 2GB डेटा दिया जाएगा। साथ ही, 100 SMS भी मिलेंगे। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जाएगी। और पढें: BSNL का जबरदस्त सस्ता प्लान, 20 दिन की वैलिडिटी के साथ डेटा-कॉलिंग मिलेंगे दोनों, Airtel-Jio के छूटे पसीने
बता दें कि बीएसएनएल ने अगस्त के अंत में मौजूदा और नए यूजर्स को ध्यान में रखकर 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान की कीमत 299 रुपये है। यह प्रीपेड प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इस पैक में रोज 3GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें 100 SMS मिल रहे हैं।
इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान की वैधता 30 दिन यानी 1 महीने की है। हालांकि, इस प्लान में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा है। इसे यूजर के अलावा जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर देने के लिए लाया गया है।
इससे पहले 750 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को लॉन्च किया गया था। इस प्लान में रोजाना 1GB डेटा मिलता है। इसमें 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की दी जा रही है। इसकी वैधता 180 दिन की है। यानी कि आपको हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।