Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 25, 2025, 09:55 AM (IST)
Airtel ने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की कीमत 2000 रुपये से कम है। इन दोनों प्लान्स में लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी केवल वॉयस कॉल और SMS की सुविधा देती है। इसमें मोबाइल डेटा और OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन आदि नहीं मिलता है। इससे पहले ही कंपनी कई वॉयस और SMS ऑनली प्लान पेश कर चुकी है। TRAI के आदेश के बाद अब कंपनियां Voice/SMS- Only Prepaid Plan लॉन्च कर रही हैं। ये प्लान्स उन लोगों के लिए काफी उपयोगी हैं, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा चाहिए। दो नए प्रीपेड प्लान में एक प्लान लंबी वैलेडिटी मिलती है। आइये, इन दोनों नए प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं और पढें: Jio लाया 365 रुपये की कीमत वाला सस्ता प्लान, 25GB डेटा के साथ JioHotstar मिलेगा फ्री
कंपनी ने दो नए Voice/SMS- Only प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 1849 रुपये और 469 रुपये है। और पढें: IPL 2026: Jio-Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, फ्री में देख पाएंगे सभी मैच, जानें कैसे
Airtel का 1849 रुपये वाला प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा मिल रही है। इस प्लान में 3600 SMS दिए जाते हैं। एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान की वैलेडिटी 365 दिन यानी एक साल है। इतना ही नहीं, कॉलिंग और SMS के साथ-साथ प्लान में तीन महीने के लिए Apollo 24/7 Circle की मेंबरशिप और फ्री Hello Tunes मिलती हैं। और पढें: Jio का डेली 2GB डेटा प्लान, ऐसे पाएं 56GB डेटा
कंपनी ने एक और वॉयस/एसएमएस ऑनली प्लान लॉन्च किया है। 469 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 900 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, पहले वाले प्रीपेड प्लान की तरह ही तीन महीने के लिए Apollo 24/7 Circle मेंबरशिप और फ्री Hello Tunes मिलते हैं।
इसके अलावा, कंपनी ने और भी कई वॉयस/SMS ऑनली प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इसमें 509 रुपये, 1,999 रुपये, 499 रुपये और 1959 रुपये वाले प्लान्स शामिल हैं। इनमें भी यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग और SMS मिलते हैं। Jio भी अपने यूजर्स के लिए ऐसे प्लान्स लेकर आया है।