comscore

Vodafone Idea (Vi) ने 670 रुपये और 1005 रुपये के प्लान किए लॉन्च, Unlimited मिलेगा डेटा और...

Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए 2 प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलेगी।

Published By: Manisha | Published: Mar 26, 2026, 05:20 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vodafone Idea (Vi) भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की तीसरी बड़ी कंपनी है। वीआई अपने ग्राहकों के लिए नए-नए प्लान्स व ऑफर लेकर आती रहती है। इसी बीच अब कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 2 नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलती है। अगर आप ढेर सारे डेटा को एक्सेस करते हैं, तो वीआई के ये दो प्लान्स आपके लिए ही हैं। आइए जानते हैं प्लान्स की कीमत और बेनेफिट्स से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: Vodafone Idea का 12GB डेटा प्लान, बजट में है दाम

Vodafone Idea (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए 2 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए गैं। इन प्लान की कीमत 670 रुपये और 1005 रुपये है। जैसे कि हमने बताया इन प्लान्स में कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दे रही है। अगर आप ऑनलाइन कॉन्टेंट देखना या फिर वर्क फ्रॉम होम करना पसंद करते हैं, तो वीआई का ये प्लान्स आपके काफी काम आने वाले हैं। news और पढें: Jio-Airtel-Vi: 500 से कम में आने वाले बेस्ट पोस्टपेड प्लान, फ्री OTT के साथ मिलेगा हाई स्पीड डेटा

वीआई के 670 रुपये प्लान में कंपनी 56 दिन तक की वैलिडिटी देती है। इसके अलावा, 1005 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। जैसे कि हमने बताया ये दोनों ही प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा की सुविधा देते हैं। 670 रुपये वाले प्लान में 56 दिन तक आप बिना किसी लिमिट के डेटा को एक्सेस कर सकेंगे। वहीं, 1005 रुपये के प्लान में यह सुविधा 84 दिन तक के लिए उपलब्ध होगी।

Vodafone Idea Rs 670 Prepaid Plan

वीआई के 670 रुपये वाले प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इसके साथ प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। यह प्लान आपको डेली 100 SMS बेनेफिट शामिल है।

Vodafone Idea Rs 1005 Prepaid Plan

वहीं, 1005 रुपये के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा की सुविधा शामिल है। साथ ही आप डेली 100 फ्री SMS भी भेज सकते हैं। इन दोनों ही प्लान्स में ओटीटी बेनेफिट्स आदि शामिल नहीं है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Vi की फुल फॉर्म क्या है?

Vi की फुल फॉर्म Vodafone Idea है।

Vi के 670 रुपये में कितने दिन की वैलिडिटी मिलती है?

वीआई के 670 रुपये के प्लान में यूजर्स को 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।

Vi के 1005 रुपये में कितने दिन की वैलिडिटी मिलती है?

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

वीआई के 1005 रुपये के प्लान में यूजर्स को 84दिन की वैलिडिटी मिलेगी।