Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Feb 18, 2026, 11:58 AM (IST)
OPPO Reno 15c को 6.57 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है। इस फोन की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स है। इसमें फेस अनलॉक फंक्शन और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
स्मूद वर्किंग के लिए कंपनी ने OPPO Reno 15c स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ Adreno 710 GPU भी दिया गया है। इस फोन की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी है।
OPPO का यह स्मार्टफोन 7000mAh की जंबो बैटरी के साथ आता है। इस फोन को 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग मिली है। इसे IP66+IP68+IP69 की रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन पानी में गिरने के बाद भी काम करेगा।
फोटो खींचने के लिए OPPO Reno 15c फोन में पहला 50MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन के कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड भी की जा सकती है।
वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno 15c 5G में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इससे भी एचडी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
OPPO Reno 15c फोन Android 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डिवाइस में 5जी, 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
OPPO Reno 15c 5G फोन को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। इस फोन के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये है। इसका 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल 37,999 रुपये में मिल रहा है।
RBL बैंक की तरफ से ओप्पो रेनो 15सी पर 3799 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिवाइस पर 6 महीने के लिए 6,084 रुपये की अधिकतम EMI मिल रही है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी है।