Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Dec 12, 2023, 10:47 AM (IST)
Vivo T20 Pro 5G स्मार्टफोन 6.78 इंच के कर्व्ड एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है।
स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Vivo T20 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया गया है।
वीवो टी20 प्रो 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 64MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo T20 Pro 5G में 16MP का कैमरा मिलता है।
वीवो ने इस डिवाइस में 4600mAh की बैटरी दी है। इस फोन को 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
वीवो टी20 प्रो में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
Vivo T20 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल 24,999 रुपये में बिक रहा है।
Vivo T20 Pro 5G पर 2 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिवाइस पर स्टैंडर्ड EMI और 18,450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।