Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 08, 2025, 05:15 PM (IST)
Xiaomi Compact 20000mAh Power Bank भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी का लेटेस्ट पावर बैंक 20,000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि शाओमी का यह पावर बैंक साइज में छोटा है, जिसे आप आसानी से जेब में डालकर कहीं भी कैरी कर सकते हैं। भले ही साइज में शाओमी का पावर बैंक छोटा हो, लेकिन यह फीचर में एक नंबर है। यह पावर बैंक सिंगल चार्ज में 4 बार iPhone 16 Pro को चार्ज करने की क्षमता रखता है। इसमें बिल्ट-इन USB Type-C केबल द गई है, जिसके साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्। और पढें: Smartphone Launch in June 2026: जून में तहलका मचाने आ रहे ये धाकड़ फोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
कंपनी ने Xiaomi Compact 20000mAh power Bank को 1799 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस पावर बैंक की सेल भारत में 10 जुलाई से शुरू होने वाली है। इसे आप कंपनी की साइट व Flipkart से खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस पावर बैंक को दो कलर ऑप्शन Ivy Green और Dark Grey में पेश किया है। और पढें: Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 6500mAh बैटरी के साथ मार सकता है एंट्री!
Safety you can count on.
The Xiaomi Compact Power Bank 20000mAh is the safest in its segment* with 12-layer circuit protection. Keep every charge worry-free.और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें
First sale on 10th July at launch price of ₹1,799*.
Know more: https://t.co/jnUkltlgM9 pic.twitter.com/EGaoPSOFOO— Xiaomi India (@XiaomiIndia) July 8, 2025
फीचर्स की बात करें, तो Xiaomi Compact 20000mAh power Bank को कंपनी ने 20,000mAh बैटरी क्षमता के साथ पेश किया है। यह डिवाइस सिंगल चार्ज पर एक-साथ 3 से 4 डिवाइड को चार्ज करने की क्षमता रखता है। जैसे कि हमने बताया इस चार्जर में 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इसमें USB Type-A इनपुट और USB Type-C आउटपुट दिया है। इसके अलावा, इसमें बिल्ट-इन केबल भी मिलती है।
कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन मॉडल के साथ इस पावर बैंक की क्षमता भी रिवील की है। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक iPhone 16 Pro को 4 बार चार्ज कर सकता हैं। वहीं, Xiaomi 15 2.5 बार चार्ज किया जा सकता है। Redmi Note 14 Pro 5G को आप 2.9 बार चार्ज कर सकते हैं। Xiaomi Pad 7 को आप लगभग 2 बार इस पावर बैंक से चार्ज कर सकते हैं।