Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 09, 2025, 09:26 AM (IST)
WWDC 2025 की शुरुआत आज 9 जून से होने जा रही है, जो 13 जून तक जारी रहेगा। Apple कंपनी हर साल Worldwide Developers Conference (WWDC) का आयोजन करती है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट से पर्दा उठाती है, जिसे Apple के डिवाइस iPhone, iPad, Apple Watch, Apple Vision Pro व Mac आदि में पेश किया जाएगा। इस साल सभी की नजर लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर रहने वाली है। पिछले साल कंपनी ने इस इवेंट के दौरान Apple intelligence (AI) पर फोकस रखा था। वहीं, इस साल भी कंपनी एआई फीचर्स में आए अपग्रेड्स की जानकारी दे सकती है। और पढें: iPhone 17e की सेल से पहले iPhone 16e हुआ सस्ता, Amazon की डील ने मचाई धूम
Apple WWDC 2025 की शुरुआत आज सोमवार 9 जून से हो ही है, जो कि 13 जून तक जारी रहने वाला है। इस इवेंट का आयोजन कैलिफ़ोर्निया के क्यूपर्टिनो में स्थित Apple Park में होगा। इस इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे होगी। हालांकि, कंपनी इस पूरे इवेंट को ग्लोबली लाइवस्ट्रीम करेगी। आप इस इवेंट को घर बैठे अपने लैपटॉप व फोन की स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसकी लाइवस्ट्कम Apple के ऑफिशियल Youtube चैनल पर की जाएगी। इसके अलावा, आप Apple की वेबसाइट, डेवलपर ऐप व Apple TV ऐप पर भी इसे लाइव देख सकेंगे। और पढें: Oppo ने MWC 2026 में किया बड़ा ऐलान, Find X9 Series में मिलेगा Quick Share के साथ AirDrop सपोर्ट
Keynote की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10.30 से होगी। इस दौरान Apple के लेटेस्ट OS अपडेट से जुड़ी जानकारी रिवील की जाएगी, जिसे iOS, iPadOS, visionOS, watchOS और tvOS के लिए जारी किया जाएगा। और पढें: Apple का लो-बजट MacBook Neo भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
इस साल कहा जा रहा है कि कंपनी iOS 19 की जगह सीधे iOS 26 को लॉन्च करने वाली है। यह आईओएस का नया वर्जन होगा। सिर्फ iPhone में ही नहीं बल्कि कंपनी iPadOS 26, Watch OS 26, VisionOS 26 भी लेकर आ सकती है। इसके अलावा, कंपनी Apple intelligence (AI) के फीचर्स में भी कई अपग्रेड्स को रिवील कर सकती है। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट के दौरान iPhone 17 Air की भी पहली झलक दिखा सकती है।