comscore

'भारत सरकार का तोहफा, छठ पूजा पर 3 महीने का रिचार्ज फ्री'.. WhatsApp पर वायरल हो रहा मैसेज... जानें क्या है सच

WhatsApp Viral massage: व्हाट्सऐप पर इन दिनों एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार छठ पूजा के अवसर पर 3 महीने तक का रिचार्ज फ्री दे रही है। यहां जानें मैसेज की सच्चाई।

Published By: Manisha | Published: Oct 27, 2025, 05:22 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp पर इन दिनों एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत सरकार 3 महीने तक का मोबाइल रिचार्ज फ्री दे रही है। अगर आपको या फिर आपके किसी परिवारवालों को भी व्हाट्सऐप पर यह Forward मैसेज रिसीव हुआ है, तो आपको इस पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, यह एक फेक मैसेज है, जिसे व्हाट्सऐप यूजर्स जमकर फॉर्वड कर रहे हैं। PIB ने खुद इस वायरस मैसेज की सच्चाई जगजाहीर की है। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

PIB Fact Check ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए WhatsApp के इस वायरल फेक मैसेज की जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि व्हाट्सऐप पर इन दिनों एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार छठ पूरा के मौके पर सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का फ्री मोबाइल रिचार्ज दे रही है। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज


इस पोस्ट के साथ PIB ने कंफर्म किया कि यह दावा फर्जी है। भारत सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इस मैसेज के जरिए धोखाधड़ी का प्रयस किया जा रहा है। लोगों को इस पोस्ट के जरिए इस फॉरवर्ड मैसेज से सावधान रहने की अपील की गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

स्कैम का न बनें शिकार

स्कैमर्स इस फेक मैसेज के जरिए स्मार्टफोन यूजर का निजी डेटा जैसे फोन नंबर, मेल आईडी व OTP आदि मांग सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए मैलवेयर लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने को कहा जा सकता है। यूजर्स मुफ्त के लालच में इस तरह के स्कैम का शिकार हो सकते हैं और अपना निजी डेटा खो सकते हैं।