Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 24, 2025, 08:19 PM (IST)
Vivo T4x 5G के बाद जल्द ही कंपनी सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन भारत ला सकती है। यह फोन Vivo T4 5G हो सकता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस फोन से जुड़ी कई डिटेल्स लीक की गई है, जिसमें लॉन्च टाइमलाइन, कीमत व स्पेसिफिकेशन शामिल है। लीक फीचर्स की बात करें, तो वीवो के फोन में 6.67 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी इसकी बैटरी हो सकती है। लीक की मानें, तो कंपनी इस फोन को 7300mAh बैटरी के साथ पेश कर सकती है। और पढें: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर
91mobiles की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में टिप्स्टर का हवाला देते हुए Vivo T4 5G फोन से जुड़ी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन भारत में अगले महीने अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। और पढें: Vivo V70 Elite हुआ 5000 रुपये सस्ता, 50MP सेल्फी कैमरा फोन पर धाकड़ डील
लीक फीचर्स की बात करें, तो वीवो के फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का हो सकता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन में 8GB RAM व 12GB RAM के ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं, स्टोरेज 128GB व 256GB की हो सकती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस सेटअप में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है। फोन की बैटरी 7300mAh की हो सकती है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दस्तक दे सकता है। फिलहाल, कंपनी ने फोन से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की है।