Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 06, 2026, 04:23 PM (IST)
Samsung Messages
Samsung ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपने पुराने मैसेजिंग ऐप Samsung Messages को जुलाई 2026 तक बंद कर देगी, पिछले कुछ सालों से कंपनी इस दिशा में धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही थी और अब इसकी आखिरी समय-सीमा भी सामने आ गई है, खास बात यह है कि अब नए Galaxy स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स में Samsung Messages पहले से इंस्टॉल नहीं आता, बल्कि उसकी जगह Google Messages को डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप के तौर पर दिया जा रहा है, हालांकि अभी के लिए Samsung Messages App Galaxy Store पर उपलब्ध है, लेकिन आने वाले समय में इसे पूरी तरह हटा दिया जाएगा।
कंपनी ने अपनी सपोर्ट वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई 2026 के बाद Samsung Messages काम करना बंद कर देगा, हालांकि सटीक तारीख अभी नहीं बताई गई है। राहत की बात यह है कि Android 11 या उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले डिवाइस इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे। Samsung अब पूरी तरह Google Messages को अपना मुख्य प्लेटफॉर्म बना रही है, जो Galaxy फोन, टैबलेट और यहां तक कि Galaxy Watch पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि यूजर्स के मैसेज और कॉन्टैक्ट्स आसानी से सिंक या ट्रांसफर किए जा सकेंगे, ताकि किसी भी तरह का डेटा लॉस न हो।
अगर आप भी Samsung Messages का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Google Messages पर स्विच करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले Google Messages ऐप खोलें और जैसे ही आपको ‘Make It Your Default SMS App’ का ऑप्शन दिखे, उस पर टैप करें। इसके बाद Google Messages को चुनें और ‘Set As Default’ पर क्लिक करें। इसके अलावा आप Google Play Store से ऐप डाउनलोड करके भी इसे डिफॉल्ट बना सकते हैं। कंपनी यूजर्स को इस बदलाव के लिए इन-ऐप नोटिफिकेशन के जरिए भी गाइड करेगी, ताकि ट्रांजिशन आसान और स्मूद रहे।
Samsung पहले ही अपने नए डिवाइसेज जैसे Galaxy S26 Series और Galaxy Z Fold 8 में Google Messages को प्री-इंस्टॉल कर रही है, हालांकि पुराने Galaxy Watch मॉडल्स जो Tizen OS पर चलते हैं, वे Google Messages को सपोर्ट नहीं करेंगे। ऐसे में Samsung Messages बंद होने के बाद इन वॉचेस पर पूरा मैसेज हिस्ट्री देखना संभव नहीं होगा लेकिन बेसिक मैसेजिंग जैसे पढ़ना और भेजना जारी रहेगा। इसके अलावा 2022 से पहले लॉन्च हुए कुछ Samsung डिवाइसेज में RCS फीचर में दिक्कत आ सकती है।