Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Jan 24, 2024, 05:58 PM (IST)
Samsung कंपनी जल्द ही अपने वियरेबल डिवाइस में नया और काम का हेल्थ फीचर जोड़ने वाला है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी जल्द ही अपने वियरेबल डिवाइस में ब्लड शुगर मॉनिटरिंग फीचर पेश करने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना शुगर लेवल चेक कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि कंपनी इन दिनों नॉन-इनवेसिव ब्लड ग्लूकोज मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी को डेवलप कर रही है। आपको बता दें, सैमसंग के साथ-साथ Apple कंपनी भी इस तरह ब्लड शुगर मॉनिटरिंग जैसे फीचर पर कथित रूप से काम कर रही है। माना जा रहा है कि सैमसंग इस नए फीचर को अपनी स्मार्टवॉच व स्मार्ट रिंग में पेश कर सकती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: लॉन्च से पहले ही छाया Honor Magic V6, MWC से पहले दिखी लगभग बिना क्रीज वाली डिस्प्ले
Bloomberg की रिपोर्ट में Samsung के चीफ मेडिकल ऑफिसर के हवाले से जानकारी दी गई है कि कंपनी इन दिनों Non-Invasive Blood Sugar मॉनिटरिंग सिस्टम पर काम कर रही है। कंपनी इस नए फीचर को अपने वियरेबल डिवाइस में एड कर सकती है। Non-Invasive Blood Sugar मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए यूजर्स बिना अपना खून निकाले अपने शरीर में ब्लड शुगर लेवल की जांच कर सकेंगे। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
आपको बता दें, आमतौर पर ब्लड शुगर की जांच करने के लिए मरीजों का हल्का खून निकालने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, एडवांस टेक्नोलॉजी के सहारे Apple और Samsung कंपनियां बिना ब्लड निकाले ब्लड शुगर लेवल को जांच सकते हैं। जैसे कि हमने बताया सैमसंग कंपनी इस टेक्नोलॉजी को अपने वियरेबल डिवाइस में पेश करेगी। इसमें Samsung Smartwatches और Galaxy Rings शामिल हो सकती हैं।
Samsung कंपनी ने Galaxy Unpacked Event 2024 के दौरान अपनी Galaxy Ring को टीज किया था। माना जा रहा है कि कंपनी इस रिंग को इस साल के अंत तक कंपनी लॉन्च कर सकती है। सैमसंग के साथ-साथ Apple कंपनी भी इस टेक्नोलॉजी पर लंबे समय से काम कर रही है। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कुछ रिवील नहीं किया गया है। ऐसे में माना जा सकता है कि सैमसंग कंपनी Apple को टक्कर देने के लिए जल्द से जल्द Non-Invasive Blood Sugar टेक्नोलॉजी अपने वियरेबल में पेश कर सकती है। फिलहाल, सैमसंग ने भी इसकी लॉन्चिंग रिवील नहीं की है।