Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Nov 12, 2025, 07:23 PM (IST)
Samsung Galaxy Z TriFold
Samsung Galaxy Z TriFold स्मार्टफोन की लॉन्च डेट ऑनलाइन लीक हो गई है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन अगले महीने ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। वहीं, कुछ ही दिन में फोन की सेल भी शुरू कर दी गई है। इस फोन के फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। यह फोन 6.5 इंच आउटर डिस्प्ले के साथ आ सकता है। वहीं, फुल ओपन करने पर इस फोन में 10 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। लीक की मानें, तो फुली अनफोल्ड होने पर यह फोन 4.2mm मोटा होगा। वहीं, फोल्ड होने पर यह 14mm मोटा होने वाला है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 लॉन्च से 1 दिन पहले कीमतें हुई लीक, इस बार 3 लाख तक जाएगी रकम!
Chosun की रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए Samsung Galaxy Z TriFold फोन से जुड़ी डिटेल्स रिवील की है। यह कंपनी का पहला ट्राई-फोल्ड फोन होने वाला है। लीक की मानें, तो यह फोन अगले महीने यानी 5 दिसंबर को भारत में लॉन्च होने वाला है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग से जुड़ी तैयारियां करनी भी शुरू कर दी है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। और पढें: Spider-Man के साथ Samsung का नया कैंपेन हुआ वायरल, नई Galaxy Z Series के लिए रिलीज किया दमदार टीजर
लीक फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy Z TriFold फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन का आउटर डिस्प्ले होगा। वहीं, अनफोल्ड होने पर कंपनी इस फोन में 10 इंच का डिस्प्ले प्रोवाइड करेगी। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। वहीं, डिस्प्ले में 2600 Nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। कहा जा रहा है कि यह फोन अनफोल्ड होने पर 4.2mm मोटा होगा। वहीं, फुली फोल्ड होने पर यह 14mm का होगा। फोन की बैटरी 5600mAh की हो सकती है। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च के कुछ ही दिनों में महंगा हुआ फोन, 8000 रुपये तक बढ़ी कीमतें
कोरियन टेक जाइंट Samsung Galaxy Z TriFold फोन को KRW 4.4 million (लगभग 2,66,000 रुपये) में लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी पहले इस फोन की 20,000 से 30,000 यूनिट की बिक्री करेगी।