comscore

Samsung Galaxy S25 FE फोन जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक

Samsung Galaxy S25 FE जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। फोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। यहां जानें सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 31, 2025, 03:36 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह मौजूदा Samsung Galaxy S25 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन हो सकता है, जिसमें कंपनी पहले ही Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra फोन को लॉन्च कर चुकी है। वहीं, जल्द ही अब इस सीरीज का सस्ता Samsung Galaxy S25 FE (Fan Edition) मॉडल दस्तक देने को तैयार है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो इस साल कंपनी इस फोन को तय समय से पहले ही लॉन्च करने की तैयारी में है। यहां जानें सभी डिटेल्स। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Series की प्री-बुकिंग करने वालों ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा जल्दी डिलीवरी

कंपनी ने Samsung Galaxy S25 FE की लॉन्चिंग कंफर्म हो चुकी है। Samsung Mobile Experience के Vice President Daniel Araujo ने Q2 2025 earnings call के दौरान कहा कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। Android Authority की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में लॉन्च टाइमटाइन की जानकारी लीक की गई है। कहा जा रहा है कि यह फोन अगस्त के अंत तक या फिर सितंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। news और पढें: 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M17 मात्र 492 रुपये महीने पर होगा आपका, यहां मिल रहा सुनहरा Offer

Samsung Galaxy S25 FE leak Specs

-6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले

-Exynos 2400 प्रोसेसर

-8GB RAM

-50MP का प्राइमरी

-4700mAh बैटरी

लीक फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, फोन Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इस फोन में 8GB RAM दिया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 8MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन की बैटरी 4700mAh की हो सकती है, जिसके साथ कंपनी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है।