Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 20, 2023, 09:10 PM (IST)
Oppo और OnePlus के बाद अब Realme जर्मन मार्केट छोड़ने वाली है। जीएसएम एरिना की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव ने बताया कि नोकिया के साथ चल रहे पेटेंट विवाद के कारण जर्मनी में अपने कारोबार समेटेगी। प्रोडक्ट्स की बिक्री पर भी रोक लगेगी। हालांकि, जर्मन यूजर्स को सर्विस और सॉफ्टवेयर का सपोर्ट मिलता रहेगा। और पढें: Realme 16 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है, क्या हो सकते हैं फीचर्स
रिप्रेजेंटेटिव ने आगे बताया कि रियलमी अन्य यूरोपीय बाजारों में अपने प्रोडक्ट सेल करती रहेगी। वहीं, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कारोबार बंद करने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। और पढें: 7000mAh बैटरी के साथ Realme P4 Lite 5G फोन भारत में हुआ लॉन्च, मात्र 11,999 रुपये में लाएं घर
जुलाई 2021 में नोकिया (Nokia) ने फ्रांस, भारत, ब्रिटेन, जर्मनी समेत यूरोप के कई देशों में ओप्पो के खिलाफ कई पेटेंट उल्लंघन के मुकदमे दायर किए थे। इन मुकदमों में स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो (OPP0) पर डिवाइस में बिना पेटेंट वाले (SEPs) और UI/UX जैसे नॉन-एसईपी सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। इसके कुछ महीनों बाद फैसला नोकिया के पक्ष में आया और कंपनी को प्रोडक्ट सेल करने से रोक दिया गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो और नोकिया के बीच 2018 में डील हुई थी, जो 2021 में समाप्त हो गई थी। नोकिया ने लाइसेंस डील रेन्यू नहीं होने के बाद ओप्पो के खिलाफ केस दर्ज किया था।
हाल ही में रियलमी पर डेटा चोरी का आरोप लगा था। ऋषि बागरी नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्वीट में राज्य मंत्री राजीव चेंद्रशेखर को टैग करते हुए लिखा कि रियलमी के मोबाइल फोन में एक फीचर अवेलेबल है। इसका नाम ‘एन्हांस्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज’ है। यह सुविधा डिफॉल्ट रूप से ऑन रहती है और यूजर का डेटा चुराती है। इसके बाद ही राज्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए।
Will hv this tested and checked @rishibagree
copy: @GoI_MeitY https://t.co/4hkA5YWsIg
— Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@Rajeev_GoI) June 16, 2023
इस विवाद के कुछ दिन बाद कंपनी ने 91मोबाइल से कहा कि हम अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी का ध्यान रखते हैं। बता दें कि इंटेलिजेंट सर्विस फीचर एसएमएस और फोन कॉल जैसा महत्वपूर्ण डेटा नहीं चुराता है, बल्कि यह डिवाइस की बैटरी व परफॉर्मेंस को सुधारता है। कंपनी ने फीचर को डिसेबल करने के लिए अपडेट भी रिलीज किया है।
रियलमी ने पिछले महीने बजट रेंज में नार्जो एन 53 स्मार्टफोन को पेश किया था। इस सस्ते डिवाइस में 6.74 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 5000mAh बैटरी और Unisoc T612 4G प्रोसेसर है। इसकी कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है।