Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 17, 2026, 06:07 PM (IST)
Perplexity has introduced Computer, a workflow system that lets multiple AI models collaborate on a single task.
Perplexity AI ने अपने नए फीचर Perplexity Computer को अब Android यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है। इससे पहले यह फीचर वेब और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध था। कंपनी का यह नया टूल एक एडवांस ‘Agentic AI’ सिस्टम है, जो सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यूजर्स के लिए पूरे काम खुद पूरा कर सकता है। Android पर आने के बाद अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही रिसर्च, कोडिंग और ऑटोमेशन जैसे काम रियल टाइम में मैनेज कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें Cross-Device Syncing की सुविधा मिलती है, जिससे आप लैपटॉप या टैबलेट पर शुरू किया गया काम मोबाइल पर भी जारी रख सकते हैं। और पढें: Perplexity AI ने लॉन्च किया नया AI Agent, अब Mac mini बन सकता है स्मार्ट असिस्टेंट
Perplexity Computer को एक डिजिटल वर्कर की तरह डिजाइन किया गया है, जो मल्टी-स्टेप टास्क को खुद हैंडल करता है। जहां सामान्य AI चैटबॉट सिर्फ एक सवाल का जवाब देते हैं, वहीं यह टूल यूजर के पूरे काम को समझकर उसे पूरा कर देता है। उदाहरण के तौर पर, आप इसे कह सकते हैं कि ‘कंपटीटर रिसर्च करो’, ‘प्रेजेंटेशन बनाओ’, ‘कोड लिखो’ या ‘डेटा ऑर्गनाइज करो’ और यह AI खुद सभी स्टेप्स फॉलो करके काम पूरा कर देगा। इसका मतलब यह है कि अब यूजर्स को बार-बार निर्देश देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि एक ही बार में पूरा काम कराया जा सकता है। और पढें: OpenAI का Codex App अब Windows पर भी उपलब्ध, Microsoft Store से कर सकते हैं डाउनलोड
कंपनी के अनुसार, यह फीचर पूरी तरह क्लाउड पर चलता है और एक वर्चुअल कंप्यूटर एनवायरनमेंट की तरह काम करता है। हर टास्क एक सिक्योर SandBox में पूरा होता है, जहां ब्राउजर, फाइल स्टोरेज और Gmail, Outlook, GitHub, Slack, Notion और Salesforce जैसी सर्विसेज का एक्सेस मिलता है। हालांकि सारा काम क्लाउड में होता है, इसलिए फोन की परफॉर्मेंस पर असर नहीं पड़ता और यूजर आराम से दूसरे काम भी कर सकता है। साथ ही हर टास्क की प्रोग्रेस अपने आप सेव होती रहती है और किसी भी डिवाइस से एक्सेस की जा सकती है। और पढें: क्या है Perplexity Computer? जानिए ये बाकी AI चैटबॉट से कैसे है अलग
Perplexity Computer की सबसे खास बात यह है कि यह एक ही AI मॉडल पर निर्भर नहीं है। यह अलग-अलग कामों के लिए अलग AI सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जैसे Anthropic का Claude कोडिंग और रीजनिंग के लिए, Google का Gemini रिसर्च के लिए और OpenAI के मॉडल्स टेक्स्ट जनरेशन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ऐप अपडेट करके Max प्लान लेना होगा, जिसकी कीमत भारत में करीब ₹15,400 प्रति माह है। इस प्लान में 10,000 क्रेडिट्स मिलते हैं, जिनसे AI टास्क पूरे किए जाते हैं।