Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Nov 24, 2024, 09:28 AM (IST)
OpenAI Browser: ChatGPT जैसा धांसू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट लाने वाली कंपनी अब एक और बड़ा धमाका करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने Google की तरह अपना सर्च इंजन SearchGPT को लॉन्च किया था। नए सर्च इंजन के साथ अभी गूगल की टेंशन बढ़ी ही थी कि ओपनएआई कंपनी गूगल को दूसरा बड़ा झटका देने की तैयारी में लग गई है। खबरों की मानें, तो अब OpenAI कंपनी अपना खुद का वेब ब्राउजर लाने वाली है। ओपनएआई के नए वेब ब्राउजर आने के बाद मार्केट में Google Chrome की बादशाहत को बड़ा झटका लग सकता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: ChatGPT की इन 7 बातों पर कभी आंख बंद करके भरोसा न करें! एक बार जरूर करें चेक
खबरों की मानें, तो OpenAI कंपनी जल्द ही मार्केट में अपना खुद का नया वेब ब्राउजर लाने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि इस वेब ब्राउजर में ChatGPT भी जुड़ा होगा, जो कि यूजर्स को बेहतर व सटिक रिजल्ट दिखाने में सक्षम होगा। कंपनी अपने इस नए वेब ब्राउजर प्रोडक्ट के लिए कई ऐप डेवलपर व वेबसाइट कंपनियों से बातचीत कर रही है, जिसमें Conde Nast, Redfin, Eventbrite, Priceline आदि शामिल हैं। और पढें: सरकार ने OpenAI और Anthropic के AI मॉडल्स को मंत्रालयों में इस्तेमाल करने पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह
कुछ कंपनियों ने इस ब्राउजर का डिजाइन या प्रोटोटाइप भी प्रीव्यू किया है। कुल मिलाकर लीक्स की मानें, तो इस नए वेब ब्राउजर का काम शुरू हो चुका है। हालांकि, इसे कंपनी कब-तक लॉन्च करेगी इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
उम्मीद लगाई जा सकती है कि OpenAI के इस वेब ब्राउजर को अभी रोलआउट होने में थोड़ा समय लग सकता है। कथित तौर पर इस ब्राउजर का काम अभी काफी शुरुआती चरण पर है, जिसमें कई डेवलपमेंट्स व बदलाव किए जाएंगे।
वर्तमान समय में सर्च ब्राउजिंग में अभी Google Chrome की बादशाहत है। हालांकि, OpenAI का नया प्रोडक्ट न केवल गूगल क्रोम के लिए एक बड़ी मुसिबत बन सकता है बल्कि सर्च इंजन व वेब ब्राउजिंग की भविष्य की तस्वीर बदल सकता है।