ChatGPT की इन 7 बातों पर कभी आंख बंद करके भरोसा न करें! एक बार जरूर करें चेक
July 20, 2026
Ashutosh Ojha
अगर आप ChatGPT की जानकारी का इस्तेमाल पढ़ाई, ऑफिस या किसी रिपोर्ट में कर रहे हैं, तो तथ्य, आंकड़े और तारीख को किसी भरोसेमंद स्रोत से जरूर मिलाएं।
अगर ChatGPT स्वास्थ्य से जुड़ी कोई जानकारी देता है, तो दवा लेने या इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर या किसी भरोसेमंद मेडिकल वेबसाइट से सलाह जरूर लें।
कानून समय-समय पर बदलते रहते हैं। इसलिए किसी कानूनी सलाह के आधार पर फैसला लेने से पहले सरकारी वेबसाइट या किसी कानूनी विशेषज्ञ से जानकारी जरूर जांच लें।
अगर ChatGPT निवेश, शेयर, म्यूचुअल फंड या दूसरे वित्तीय ऑप्शन सजेस्ट करता है, तो बिना जांचे उस पर फैसला न लें। पहले किसी भरोसेमंद वित्तीय सलाहकार या आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करें।
अगर ChatGPT आपके लिए कोई Code लिखता है, तो उसे सीधे प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करने के बजाय पहले टेस्ट करें। इससे Bugs और Security से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।
किसी प्रोडक्ट का नाम, फीचर्स, कीमत या उपलब्धता समय के साथ बदल सकती है। इसलिए खरीदने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद स्टोर पर जानकारी जरूर देखें।
ChatGPT से तैयार किया गया लेख, ईमेल या सोशल मीडिया पोस्ट इस्तेमाल करने से पहले उसे एक बार पढ़ लें।