Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 17, 2023, 06:47 PM (IST)
LG कंपनी ने भारत में नई UR7500 सीरीज लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की लेटेस्ट 4K LED TV सीरीज है, जिसमें कंपनी ने 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के वेरिएंट्स को लॉन्च किया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह सभी टीव मॉडल्स WebOS पर काम करते हैं। इसके अलावा, यह α5 AI Processor 4K Gen6 से लैस है। HDR गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इन टीवी में HGiG सपोर्ट मौजूद है। Apple डिवाइस को इन टीवी से कनेक्ट करने के लिए टीवी में Apple Airplay दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Best Side by Side Door Refrigerator: मात्र 57,990 रुपये देकर घर लाएं Side by Side Door फ्रिज, Amazon की ये डील्स बिल्कुल न करें मिस
कंपनी ने LG UR7500 सीरीज में चार स्क्रीन साइज मॉडल्स पेश किए हैं। 32 इंच वेरिएंट की कीमत 32,490 रुपये है। 50 इंच मॉडल 3,990 रुपये में आता है। 50 इंच मॉडल की कीमत 47,990 रुपये है और 65 इंच मॉडल की कीमत 69,990 रुपये है। सभी टीवी मॉडल्स की सेल LG की ऑफिशियल साइट पर शुरू हो चुकी है। वहीं, Flipkart पर अभी टीवी के 43 इंच और 55 इंच मॉडल्स को ही सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। और पढें: Ryzen AI 7 450 प्रोसेसर और 72Wh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ LG का ये खास लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो एलजी की इस नई टीवी सीरीज में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के टीवी मॉडल्स पेश किए गए हैं। सभी 4K LED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनका रेजलूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। साथ ही टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, यह मॉडल्स α5 AI Processor 4K Gen6 से लैस हैं, जिसके साथ ThinQ AI, AI Super Upscaling 4K व AI Brightness Control का सपोर्ट मिलता है। जैसे कि हमने बताया यह टीवी webOS TV पर काम करते हैं। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: LG से लेकर Haier तक के डबल डोर फ्रिज हुए सस्ते, भर-भर के मिल रहा डिस्काउंट
LG UR7500 सीरीज HDR10 Pro दिया गया है। इसके अलावा, इसमें एचडीआर, कॉन्ट्रास्ट आदि के लिए Dynamic Tone Mapping फीचर दिया गया है। इसके साथ Flimmaker Mode भी मिलता है। टीवी में एप्पल डिवाइस का सपोर्ट भी मिलता है। Apple Airplay और Homekit इंटीग्रेशन के साथ आप अपने एप्पल डिवाइस को टीवी में बड़ी ही आसानी से कनेक्ट करके स्ट्रीम कर सकते हैं।
टीवी में ओटीटी ऐप्स जैसे Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV, Sony LIV, Discovery+, Zee5, Voot, Google Play Movies and TV, YuppTV, YouTube, Eros Now आदि का भी सपोर्ट दिया गया है।
ऑडियो के लिए टीवी में 20W स्पीकर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth, Wi-Fi, HDMI x 3; USB x 2, Ethernet, RF Input आदि मिलते हैं।