comscore

Lenovo IdeaPad 1 लैपटॉप भारत में लॉन्च, पावरफुल बैटरी के साथ मिलता है AMD Ryzen 3 प्रोसेसर

Lenovo IdeaPad 1 ने भारतीय बाजार में एंट्री ले ली है। इसकी शुरुआती कीमत 45 हजार से कम है। इसमें Ryzen 3 7320U प्रोसेसर के साथ 15.6 इंच की स्क्रीन और दमदार बैटरी दी गई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 04, 2023, 01:37 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Lenovo IdeaPad 1 लैपटॉप से पर्दा उठ गया है।
  • नए लैपटॉप में 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी दी गई है।
  • लेनोवो के लैपटॉप में AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर मिलता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेक कंपनी Lenovo ने अपना शानदार लैपटॉप IdeaPad 1 भारत में लॉन्च रकर दिया है। यह कंपनी का पहला लैपटॉप है, जो Ryzen 3 7320U प्रोसेसर के साथ आया है। इसमें बड़ी स्क्रीन के साथ दमदार बैटरी मिलती है। इसके अलावा शानदार साउंड के लिए लैपटॉप में डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि आइडियापैड 1 लैपटॉप को खासतौर पर स्टूडेंट्स, टीचर और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है। news और पढें: Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में 10,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lenovo IdeaPad 1 के स्पेसिफिकेशन

लेनोवो ने शानदार लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD एंटी ग्लेयर डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 220 निट्स है। पावर के लिए लैपटॉप में AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर के साथ AMD Radeon 610M ग्राफिक कार्ड, 8GB LPDDR5-5500 RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप लेटेस्ट विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। news और पढें: Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

बैटरी डिटेल

लेनोवो आइडियापैड 1 लैपटॉप में 42Wh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज में 14 घंटे तक चलती है। इसके अलावा लैपटॉप में वाई-फाई, जीपीएस समेत यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं। news और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

अन्य फीचर

यह लैपटॉप 720p रेजलूशन वाले एचडी वेब कैम के साथ आता है। इसके जरिए यूजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही लैपटॉप में शानदार साउंड के लिए डॉल्बी ऑडियो के साथ दमदार स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है।

Lenovo IdeaPad 1 की कीमत

लेनोवो के नए लैपटॉप की भारत में शुरुआती कीमत 44,690 रुपये है। इस लैपटॉप की सेल 8 फरवरी से शुरू होगी और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन इंडिया व लीडिंग रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

पिछले महीने लॉन्च किया स्मार्टफोन

आइडियापैड 1 लैपटॉप से पहले लेनोवो ने ThinkPhone को पेश किया था, जिसकी कीमत का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन 6.6 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसमें 12GB तक RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है।