Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 23, 2025, 01:47 PM (IST)
itel VistaTab 30 टैब भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट टैब है, जिसमें कई काम के फीचर्स मिलते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में कंपनी ने 11 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, टैब UNISOC T606 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इस टैब की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी है। और पढें: Itel Zeno 20 Max फोन 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 6000 रुपये से भी कम
कीमत की बात करें, तो इस itel VistaTab 30 को कंपनी ने 11,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस टैब में Space Grey और Sky Blue कलर ऑप्शन मिलता है। कंपनी इस टैब के साथ 1999 रुपये की कीमत वाला लैदरबैक कवर दे रही है। और पढें: itel A90 का लिमिटेड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 8 हजार से कम
-11 इंच का FHD+ का डिस्प्ले और पढें: itel Rhythm Echo बड्स 10mm डायनमिक ड्राइवर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
-UNISOC T606 Octa-Core प्रोसेसर
-4GB RAM + 8GB एक्सटेंडेड RAM
– 8MP का रियर कैमरा
-5MP का फ्रंट कैमरा
-7000mAh बैटरी/10W चार्जिंग
फीचर्स की बात करें, तो itel VistaTab 30 में 11 इंच का FHD+ का डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। साथ ही इसमें 450 Nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह कंपनी का एक पोर्टेबल और लाइटवेट टैब है। इसका वजन मात्र 550.5 ग्राम है। इसके अलावा, टैब UNISOC T606 Octa-Core प्रोसेसर से लैस है। इस टैब में कंपनी ने 4GB RAM + 8GB एक्सटेंडेड RAM मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने टैब में 8MP का रियर कैमरा दिया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर मौजूद है।
टैब की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ आपको 10W चार्जिंग स्पीड मिलती है। यह टैब Android 13 के साथ आता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई व Android 13 मौजूद है।