comscore

iQOO Z10R भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने ऑफिशियली किया टीज, फीचर्स लीक

IQOO Z10R फोन भारत में जल्द ही दस्तक देने वाला है। फोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 14, 2025, 02:39 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

iQOO Z10R फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। फोन को डेडिकेटड माइक्रोसाइट कंपनी की साइट पर लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए फोन का डिजाइन लॉन्च से पहले रिवील हो चुका है। यह फोन देखने में काफी हद-तक Vivo V50e जैसा लग रहा है। माना जा सकता है कि यह फोन वीवो फोन का ही रिब्रांडेड वर्जन हो। हालांकि, आइकू कंपनी इस फोन को वीवो की तुलना में सस्ते दाम में पेश कर सकती है। आपको बता दें, iQOO Z10 पहले ही तीन फोन आ चुके हैं। ये फोन iQOO Z10, iQOO Z10x और iQOO Z10 Lite हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: 25000 रुपये से कम के Top 5 Smartphones, कर्व्ड डिस्प्ले से लेकर मिलेगी 7000mAh जंबो बैटरी

iQOO Z10R फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट साइव हो चुकी है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी रिवील नहीं की है। यह फोन “Coming Soon” टैग के साथ टीज किया जा रहा है। फिलहाल, इसकी लॉन्च डेट रिवील नहीं की गई है। साइट के जरिए फोन के बैक पैनल डिजाइन रिवील हो गया है, जो कि देखने में Vivo V50e जैसा है। ऐसे में माना जा सकता है कि आइकू का फोन भी वीवो के फोन के समान फीचर्स के साथ दस्तक दे सकता है। news और पढें: iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 फोन हुए महंगे, गेमर्स को लगा झटका

iQOO Z10R Leak

यह फोन लीक्स में भी सामने आ चुकी है। टिप्सटर Debayan Roy ने अपने X हैंडल के जरिए फोन के फीचर्स रिवील किए हैं। लीक की मानें, तो कंपनी इस फोन को 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च करेगी। ऐसे में यह फोन वीवो वी50ई से काफी सस्ता होने वाला है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

लीक फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 6.77-inch full-HD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 5600mAh या फिर 6000mAh के बीच रहने वाली है। इसके साथ फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।