Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 12, 2025, 04:05 PM (IST)
iQOO इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। इनमें iQOO Neo 10 और iQOO Z10 Lite जैसे फोन शामिल है। अब खबर है कि कंपनी अपने फ्लैगशिप डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। यह डिवाइस iQOO 13 का अपग्रेडेड वर्जन iQOO 15 हो सकता है। इससे जुड़ी नई लीक सामने आई है, जिससे अपकमिंग फोन के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी की जानकारी मिली है। आइए जानते हैं… और पढें: iQOO Z11 फोन 9,020mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन
टेक टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें, तो अपकमिंग iQOO 15 में 2के रेजलूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें सुरक्षा के लिए 3D अल्ट्रा-सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। शानदार फोटो क्लिक करने के लिए डिवाइस में 3X वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है। और पढें: iQoo 15R Review: पावर और बैटरी का तगड़ा कॉम्बिनेशन, कीमत में पैसा वूसल
टिप्स्टर का कहना है कि आइक्यू 15 फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दी जाने की उम्मीद है। और पढें: iQOO Z11x 5G की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
पिछले दिनों आई लीक्स की मानें, तो अपकमिंग फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 12GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए जाएंगे।
स्मार्टफोन कंपनी आइक्यू ने अभी तक iQOO 15 की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि फोन को इस साल के अंत तक ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 50 हजार के आसपास रखी जा सकती है।
इसे कई शानदार कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इसके मार्केट में आने से Samsung, Realme, OPPO और Vivo जैसी कंपनियों के फ्लैगशिप डिवाइस को जोरदार टक्कर मिलेगी।