comscore

रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, तत्काल टिकट लेने के लिए शुरू हुई नई व्यवस्था

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। अब यात्रियों को रातभर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। Q-Mitra डिजिटल सिस्टम के जरिए यात्री आसानी से घर बैठे टिकट बुक कर सकेंगे। आइए जानते हैं...

Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 26, 2026, 06:15 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

भारतीय रेलवे ने उन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर दी है जो तत्काल टिकट लेने के लिए लंबे समय तक लाइन में खड़े रहते थे। अब उन्हें रात भर रिजर्वेशन सेंटर के बाहर खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था के तहत यात्री अब Q-Mitra नाम के डिजिटल सिस्टम से आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे। यह सिस्टम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में East-Central रेलवे के सोनपुर डिवीजन में शुरू की गई है और धीरे-धीरे इसे सभी रिजर्वेशन सेंटरों पर लागू किया जाएगा। इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को लंबी लाइनों और रात भर इंतजार करने की परेशानी से राहत देना है। news और पढें: 'यात्री गण कृप्या ध्यान दें', जनरल ट्रेन टिकट बुक करने वाला यह App 1 मार्च से होगा बंद, करना होगा RailOne का इस्तेमाल

Q-Mitra सिस्टम कैसे काम करेगा और यात्री इसे कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे?

इस नई व्यवस्था के तहत Q-Mitra एक Self-service kiosk-based डिजिटल लाइन मैनेजमेंट सिस्टम के रूप में काम करेगा। इसमें यात्रियों को लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। यात्री खुद टोकन निकाल सकेंगे। टोकन लेते समय आधार और चेहरा चेक किया जाएगा। हर टोकन पर यात्री का फोटो, आधार के आखिरी चार अंक, टोकन नंबर और समय लिखा होगा। इसके अलावा डिजिटल स्क्रीन पर लाइव लाइन की जानकारी भी दिखाई देगी। ये सिस्टम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ऑडियो और वीडियो के जरिए निर्देश देगा, ताकि सभी यात्री आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें। news और पढें: भारत में नए Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च, मिलेंगी ये सब सुविधाएं

टोकन और टिकट डिस्ट्रीब्यूट के क्या हैं नियम?

Q-Mitra सिस्टम में कर्मचारी सिर्फ टिकट देने से 30 मिनट पहले यात्री की फोटो और आधार चेक करेंगे। इसके बाद तत्काल टिकट नियम के अनुसार जारी किए जाएंगे। news और पढें: भारतीय रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव, 12 जनवरी से Aadhaar-verified यूजर रात 12 बजे तक कर सकेंगे टिकट बुक

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • एक ही आधार से दिन में सिर्फ एक टोकन लिया जा सकेगा, ताकि दुरुपयोग न हो।
  • AC टिकट सुबह 10 बजे और Non-AC टिकट सुबह 11 बजे बुकिंग के लिए खुलेगी।
  • अगर नेटवर्क में दिक्कत आए भी, तो मशीन काम करती रहेगी।
  • कर्मचारी सिर्फ टोकन कॉल कर सकते हैं, लाइन में क्रम बदल नहीं सकते।
  • डेटा 3 महीने तक सुरक्षित रहेगा।
  • कोई यात्री अगर बार-बार एक ही आधार और चेहरे से टिकट लेने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम ऑटोमैटिक अलर्ट भेज देगा।

यात्रियों को इस नई व्यवस्था से क्या फायदे मिलेंगे?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नई टेक्नोलॉजी सिर्फ टिकट बुकने में मदद नहीं करेगी, बल्कि यात्रियों की लाइन में खड़े होने की परेशानी भी कम करेगी। अब डिजिटल टोकन और चेहरे की पहचान से टिकट जल्दी और सुरक्षित तरीके से मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और टिकट लेना सुरक्षित होगा। यात्रियों को अब रातभर इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी और वे घर बैठे ही अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। यह कदम भारतीय रेलवे की सेवाओं को और आधुनिक और आसान बनाने में मदद करेगा।