comscore

Google Chrome में आए चार नए फीचर्स, iOS यूजर्स के आएंगे बहुत काम

Google Chrome में iOS यूजर्स के लिए चार नए फीचर्स लेकर आया है। अब यूजर्स को गूगल लेंस, शॉपिंग और मैप के लिए नई सुविधाएं मिल रही हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 13, 2024, 04:51 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Chrome को आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए और भी उपयोगी बनाने के लिए कई अपडेट लाता रहता है। Google Chrome के लिए चार नए फीचर्स आए हैं। इन फीचर्स को खासतौर पर iOS यूजर्स के लिए लाया गया है। इसमें Google lens में अपडेट भी शामिल है। गूगल लेंस में एक नया ऑप्शन ऐड किया गया है। Shopping Insights की मदद से यूजर्स अब स्मार्ट शॉपिंग कर पाएंगे। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: 2000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 दमदार Power Banks, Android से लेकर iPhone तक सब होंगा मिनटों में चार्ज

Google Chrome New Feature for iOS

Google Lens में मिल रही यह सुविधा

देखने में दिक्कत आने वाले लोगों के लिए Add to Serach सुविधा अब यूजर्स को अधिक रिजल्ट के लिए टेक्स्ट और फोटोज को कम्बाइन करने देती है। आप कलर के आधार पर भी सर्च कर सकते हैं, जिससे प्रोसेस बहुत आसान हो जाती है और आपको जो चाहिए उसे ढूंढ पाओगे। news और पढें: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple टेस्ट कर रहा 200MP कैमरा सेंसर, लीक में हुआ खुलासा

इस फीचर से खाली हो जाएगा फोन का स्पेस

अगर आप अपने iPhone पर “स्टोरेज लगभग फुल” नोटिफिकेशन देखकर थक गए हैं, तो यह फीचर आपके लिए बिल्कुल सही है। अब आप वेब कंटेंट को सीधे Drive और Photos में सेव करके जल्दी से स्पेस खाली कर सकते हैं।

अपने Drive में फोटो सेव करने के लिए फाइल सेव करते समय Google Drive सिलेक्ट करें। वहीं, Chrome से Photos में इमेज सेव करने के लिए इमेज पर लंबे समय तक प्रेस करें और मेनू से “Google Photos में सेव करें” ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें।

सस्ते में शॉपिंग करने में मिलेगी मदद

जब आप किसी प्रोडक्ट को सर्च करते हैं और Google Chrome आपके द्वारा ब्राउज किए जा रहे प्रोडक्ट के लिए शॉपिंग इनसाइट्स का पता लगाता है। इससे आपको अपने एड्रेस बार में “Good Deal Now” पॉप-अप दिखाई देगा। यह हिस्ट्री, प्राइज ट्रैकिंग और ऑप्शनल खरीद ऑप्शन जैसी डिटेल देगा। अभी के लिए, यह सुविधा केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन कंपनी आने वाले महीनों में इसे अन्य क्षेत्रों में भी रोल आउट करेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

मैप के लिए मिल रही यह सुविधा

यदि आप किसी वेबसाइट को ब्राउज करते समय किसी स्पेसिफिक लोकेशन का पता देखते हैं, तो अंडरलाइन किए गए पते पर टैप करें और स्थान का एक छोटा-नक्शा क्रोम में दिखाई देगा। इस सुविधा की अभी टेस्टिंग चल रही है। अगले कुछ महीनों में यह धीरे-धीरे दुनिया भर में रोल आउट कर दिया जाएगा।