Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 05, 2026, 06:58 PM (IST)
Temple 100 units
Zomato के फाउंडर Deepinder Goyal ने अपने बहु-चर्चित वियरेबल डिवाइस Temple की शिपमेंट शुरू कर दी है। शुरुआती रूप में Temple के सिर्फ 100 यूनिट्स को शिप किया जाएगा। आपको बता दें, Temple टेक इंडस्ट्री नया इनोवेशन वियरेबल डिवाइस है, जिसे बैंड या फिर स्मार्टवॉच की तरह नहीं पहना जाता। सबसे पहले इस डिवाइस को फूड डिलवरी ऐप के फाउंडर दीपेंद्र गोयल ही एक पॉडकास्ट के दौरान पहने दिखे थे, जिसके बाद से ही यह टेक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया। आखिर क्या है यह Temple डिवाइस और किसे किसके लिए पेश किया गया? यहां जानें सभी डिटेल्स।
Zomato के फाउंडर Deepinder Goyal ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Temple डिवाइस की शिपमेंट की जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने जानकारी दी है कि टेम्पल डिवाइस के पहले 100 यूनिट्स शिपमेंट के पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए उन्होंने एथलीट, साइंटिस्ट, फाउंडर, डॉक्टर, क्रिएटर व इंडिविजुअल्स को इनवाइट किया है… जो न केवल इन डिवाइस को पहनेंगे बल्कि इन्हें पहनकर इसका फीडबैक कंपनी को प्रोवाइड करेंगे। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने Early Access के लिए एक लिंक भी पोस्ट किया है।
Hello world. The first 100 Temples are ready to ship. We’re now inviting athletes, scientists, founders, doctors, creators, and individuals who care deeply about their physical and cognitive health to be the founding users of Temple.
Apply for early access at… pic.twitter.com/aljDp0iKVi
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) May 5, 2026
इसके लिए आपको http://temple.com पर जाना होगा। इसके बाद Get Access पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने टेम्पल डिवाइस की माइक्रोसाइट ओपन हो जाएगी। यहां आपको अपनी कुछ डिटेल्स भरनी है, जैसे नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर व सोशल हैंडल। इसके बाद आपको एक बॉक्स में Temple डिवाइस से जुड़ी अपनी उम्मीदे बतानी होगी। आप इस साइट के जरिए न केवल खुद के लिए बल्कि किसी और के लिए भी डिवाइस का अर्ली एक्सेस पा सकेंगे। इसमें This is for Me या फिर Someone Else का ऑप्शन मौजूद है। सबसे अंत में आपको Terms of use को टिक करके फॉर्म सबमिट कर देना है। यदि आप लकी हुए, तो आपको टेम्पल डिवाइस का अर्ली एक्सेस प्राप्त होगा।
Temple एक छोटे बटन जैसा दिखने वाला वियरेबल डिवाइस है, जिसे माथे के साइड में पहना जाता है। इस तरह के डिवाइस को आपने इससे पहले फिल्मों व सीरीज आदि में देखा होगा। यह छोटा-सा दिखने वाला डिवाइस आपके दिमाग में ब्लड फ्लो और एक्टिविटी को रियल टाइम मॉनिटर करता है। कहा जा रहा है यह डिवाइस ग्रेविटी एजिंग हाइपोथिसिस’ (Gravity Ageing Hypothesis) रिसर्च पर बेस्ड होने वाली है, जिसके मुताबिक समय के साथ Gravity का असर दिमाग के ब्लड फ्लो व हेल्थ पर पड़ता है। फिलहाल, कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत व फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की है।
फिलहाल, कंपनी ने इसे ऑफिशियली लॉन्च करने की वजह इसकी पहली 100 यूनिट्स ही रिलीज की है, जिसकी टेस्टिंग कुछ लोगों पर होगी। फीडबैक के बाद ही कंपनी इस डिवाइस को ऑफिशियली सभी लोगों के लिए लॉन्च कर सकती है।