comscore

Apple 5 जून को कर सकता है WWDC 2023 का आयोजन, AR/VR headset हो सकता है लॉन्च

अभी तक ऐप्पल ने अपने इस कार्यक्रम के आयोजन की तारीखों का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। लेकिन बीते साल कंपनी ने WWDC 2022 की डेट का ऐलान 6 अप्रैल को किया था।

Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 27, 2023, 10:55 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Apple WWDC 2023 का आयोजन 5 जून को हो सकता है।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस ऑपरेटिंग सिस्टम पर है।
  • AR/VR headset को भी पेश किया जा सकता है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple हर साल की तरह इस साल भी अपने World Wide Developers Conference (WWDC) का आयोजन जून के पहले सप्ताह में कर सकती है। इस दौरान ऐप्पल कई बड़े ऐलान कर सकता है। बीते साल इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन 6 जून को किया था। इस साल होने वाले कार्यक्रम की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और एक ऐप डेवलपर द्वारा शेयर जानकारी से मिली है। news और पढें: Apple यूजर्स को मिला बड़ा तोहफा, Vision Pro के लिए खास YouTube App हुआ लॉन्च

दरअसल, Flighty app डेवलपर Ryan Jones ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर 4 जून को कैलिफोर्निया आने वाली फ्लाइट्स की जानकारी शेयर की है। कैलिफोर्निया ऐप्पल का हेडक्वाटर है और यहां ऐप्पल पार्क भी है। इसके बाद ट्वीट के कमेंट में टिप्स्टर ने भी संकेत दिए हैं कि 5 जून को एक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसके बाद ShrimpApplePro ने 5 जून को जिक्र किया है। news और पढें: Apple की इन Watch, iPad और Mac को मिलेगा नया OS, देखें लिस्ट

Apple जल्द करेगा डेट का ऐलान

अभी तक ऐप्पल ने अपने इस कार्यक्रम के आयोजन की तारीखों का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। लेकिन बीते साल कंपनी ने WWDC 2022 की डेट का ऐलान 6 अप्रैल को किया था। ऐसे में इस साल भी उम्मीद है कि अप्रैल की शुरुआत में ऑफिशियली डेट का ऐलान किा जा सकता है।

WWDC का फोकस

WWDC का मुख्य फोकस सॉफ्टवेयर को लेकर होता है। इस कार्यक्रम के दौरान बहुत ही कम चांस होता है, जब किसी हार्डवेयर को पेश किया जाता है। हालांकि इस दौरान AR headset के बारे में जानकारी मिल सकती है, जिसमें नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी शामिल हो सकता है।

Apple के AR/VR headset को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि इसे इस साल गर्मियों के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, जो WWDC की तरफ संकेत करते हैं। कंपनी का AR/VR headset अन्य कंपनियों के हैडसेट की तुलना में काफी अलग होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Apple के AR/VR headset Reality Pro

Apple के AR/VR headset का नाम Reality Pro हो सकता है और कंपनी ने इसके लिए अलग से ऑपरेटिंग सिस्टम भी तैयार किया है, जो rOS होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैडसेट को अपकमिंग डेवलपर इवेंट (WWDC 2023) के दौरान पेश किया जा सकता है।