comscore

Apple WWDC 2023 की पूरी डिटेल, iOS 17 समेत कई प्रोडक्ट से उठेगा पर्दा

Apple WWDC 2023 का पूरा शेड्यूल आ गया है। इस इवेंट में कंपनी नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ-साथ कई हार्डवेयर प्रोडक्ट भी पेश कर सकती है।

Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: May 24, 2023, 11:26 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Apple WWDC 2023 अगले महीने 5 जून से शुरू होने वाला है।
  • कंपनी का यह बड़ा इवेंट 9 जून तक चलेगा।
  • इस इवेंट में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से पर्दा उठेगा।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple ने Worldwide Developers Conference (WWDC) 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 5 जून से शुरू होने वाला यह इवेंट कंपनी ने सबसे बड़े इवेंट में से एक है। Apple ने इसका पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर अनाउंस कर दिया है। इस इवेंट में एप्पल कई बड़ी घोषणाएं करने वाला है, जिसमें नया iOS, iPadOS, macOS, tvOS और WatchOS शामिल है। ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा हार्डवेयर प्रोडक्ट से भी पर्दा उठ सकता है। डिटेल के लिए आइये नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: Apple यूजर्स को मिला बड़ा तोहफा, Vision Pro के लिए खास YouTube App हुआ लॉन्च

Apple WWDC Date and Where to Watch live event

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, Apple WWDC 5 जून को शुरू हो जाएगा और 9 जून तक चलेगा। 5 जून को इवेंट की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे से हो जाएगी। इस दिन ही कंपनी Apple Design Award की भी घोषणा करेगी। news और पढें: Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, Siri जल्द बनेगा फुल AI Chatbot

यह इन-पर्सन इवेंट होगा। हालांकि, इवेंट को लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, Apple.com, Apple Developer App और Apple TV App पर इसे लाइव देखा जा सकेगा। news और पढें: Apple और Google का बड़ी पार्टनरशिप, Gemini AI मॉडल से मिलेगा Siri को नया रूप

इवेंट में लॉन्च होंगे ये आइटम

हेडसेट

इस साल होने वाले इस डेवलपर इवेंट में कंपनी reality headset पेश कर सकती है। इसे Reality Pro नाम से लाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इसे 3,000 डॉलर (लगभग 2.48 लाख रुपये) में पेश करेगी। इसमें कंट्रोल नॉब मिल सकता है, जिसकी मदद से वर्चुअल रिएलिटी और संवर्धित वास्तविकता के बीच स्विच किया जा सकेगा।

iOS 17

इवेंट में कंपनी अपकमिंग iPhone के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 पेश कर सकती है। इसे कई बदलावों और नए फीचर्स के साथ लाया जाएगा। खबरों के अनुसार, कंपनी एक नया हेल्थ ऐप के लिए मूड ट्रैकर ला सकती है। इसके अलावा भी नए OS के साथ यूजर्स को नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Macbook Air

पहली बार कंपनी इस इवेंट में 15 इंच की स्क्रीन वाली नई Macbook air series लॉन्च कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, इसमें M2 चिपसेट और वही डिस्प्ले मिलेगा, जो 14 इंच वाले Macbook Air में मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

iPadOS17, macOS17 और WatchOS10 और बहुत कुछ

हार्डवेयर प्रोडक्ट के साथ-साथ कंपनी इस बड़े इवेंट में कई सॉफ्टवेयर से भी पर्दा उठा देगी। अपकमिंग WWDC 2023 में कपनी iPadOS 17, macOS17, tvOS और watchOS 10 पेश कर सकती है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, watchOS 10 में नया सिस्टम मिलेगा, जो यूजर्स को ऐप ओपन किए बिना ही नोटिफिकेशन पढ़ने की सुविधा देगा।