Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 16, 2025, 06:21 PM (IST)
Apple ने अपने डिवाइस के लिए नए बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट लॉन्च किए हैं। सोमवार को iPhone, iPad, Apple Watch, Mac और Vision Pro के लिए iOS 26, iPadOS 26, watchOS 26, macOS Tahoe और visionOS 26 अपडेट सबके लिए उपलब्ध हो गए। इन अपडेट में खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले Apple Intelligence फीचर्स हैं। कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं और पुराने फीचर्स को और बेहतर बनाया गया है। साथ ही Apple ने अपने डिवाइस के इंटरफेस को और सुंदर और मॉडर्न दिखाने के लिए नए ‘Liquid Glass‘ डिजाइन की झलक दिखाई है। और पढें: WWDC 2026: Apple ने पेश किया Gemini AI से लैस नया Siri सिस्टम, अब पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा वॉयस असिस्टेंट
इस अपडेट का सबसे बड़ा फीचर है Live Translation फीचर, जिसकी मदद से यूजर अब मैसेजेस, फेसटाइम और फोन ऐप पर बातचीत का तुरंत ट्रांसलेशन कर सकते हैं। यहां तक कि AirPods Pro 3 के जरिए आमने-सामने की बातचीत का भी ट्रांसलेशन संभव है। यह फीचर आवाज और टेक्स्ट दोनों पर काम करता है और यूजर ‘Siri, start Live Translation’ कहकर इसे चालू कर सकते हैं। अभी यह फीचर कुछ भाषाओं में उपलब्ध है और साल के अंत तक चीनी (मेंडरिन), जापानी, कोरियन और इटैलियन जैसी भाषाओं में भी मिलेगा। वहीं Visual Intelligence अब और स्मार्ट हो गया है, जिससे स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को पहचानकर उससे जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर खोजी जा सकती है। इसके लिए Apple ने Google, eBay, Poshmark और Etsy जैसी कंपनियों से पार्टनरशिप की है। और पढें: क्या WWDC 2026 में बदल जाएगी Siri? Apple दिखा सकता है अब तक का सबसे बड़ा AI अपग्रेड
Apple ने Genmoji को और मजेदार बना दिया है। अब यूजर दो या ज्यादा इमोजी मिलाकर नया कस्टम Genmoji बना सकते हैं। इसके साथ टेक्स्ट डालकर आउटपुट को खुद कंट्रोल करने का भी ऑप्शन है। यूजर इमोजी या तस्वीर की हेयरस्टाइल, एक्सप्रेशन और बाकी फीचर्स भी बदल सकते हैं। Image Playground में अब ChatGPT का सपोर्ट भी है, जिससे नए आर्ट स्टाइल्स जैसे वॉटरकलर और ऑयल पेंटिंग आजमाए जा सकते हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए है जो सोशल मीडिया या डिजाइनिंग में अपनी क्रिएटिव आइडियाज दिखाना चाहते हैं।
फिटनेस पसंद करने वालों के लिए Apple ने Workout Buddy नाम का नया फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर आपके वर्कआउट डेटा और फिटनेस हिस्ट्री को देखकर पर्सनल मोटिवेशन और गाइड देता है। यह Apple Watch और ब्लूटूथ हेडफोन के साथ काम करता है, बस पास में Apple Intelligence वाला iPhone होना चाहिए। इसके साथ ही Shortcuts ऐप में भी Apple Intelligence जुड़ गया है। इसके जरिए आप टेक्स्ट को समरी कर सकते हैं, इमेज बना सकते हैं, PDF से जरूरी डिटेल निकालकर स्प्रेडशीट में डाल सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। Apple का कहना है कि इन नए बदलावों से यूजर को और स्मार्ट, पर्सनल और क्रिएटिव एक्सपीरियंस मिलेगा।