Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 23, 2025, 06:14 PM (IST)
Amazon ने अपने डिलीवरी एजेंट्स के लिए AI तकनीक से लैस स्मार्ट ग्लासेस को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्ट ग्लास को खासतौर पर डिलीवरी को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। खूबियों की बात करें, तो ये स्मार्ट ग्लास रियल-टाइम नेविगेशन सपोर्ट करता है। इसके जरिए पैकेज को स्कैन किया जा सकता है। मुश्किल स्थिति में जरूरी अलर्ट भी मिलते हैं। और पढें: Redmi 15 5G को 580 रुपये में घर लाने का मौका, 7000mAh बैटरी फोन पर गजब EMI Offer
कंपनी के मुताबिक, Amazon के स्मार्ट ग्लास में Geospatial, AI सेंसिंग और कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे डिलीवरी एजेंट सही रूट ट्रैक करके सटीक लोकेशन पर पहुंचकर पैकेज डिलीवर कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि पैकेज से जुड़ी जानकारी और नेविगेशन ग्लास के डिस्प्ले में दिखाई देगा। इससे एजेंट को फोन यूज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और पढें: Rs 6000 रुपये से कम में खरीदें नया TV, घर-ऑफिस के लिए रहेंगे परफेक्ट
अमेजन के स्मार्ट ग्लास में मल्टी-कैमरा सेटअप मिलता है, जो आपास की जगह को मॉनिटर करता है और खतरा होने पर अलर्ट भेजता है। इसके जरिए पैकेज के बारकोड को स्कैन करके उसके एड्रेस और उससे जुड़ी अन्य जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
स्मार्ट ग्लासेस के साथ एक कंट्रोलर आता है, जिसे डिलीवरी पर्सनल अपनी वेस्ट पर लगाकर कैरी कर सकते हैं। इसमें ऑपरेशनल कंट्रोल, स्वैपेबल बैटरी और इमरजेंसी बटन है। इसके अलावा, ग्लास में प्रिस्क्रिप्शन लेंस और फोटोक्रोमिक लेंस को भी लगाया गया है, जो रौशनी के हिसाब से कार्य करते हैं।
अमेजन के स्मार्ट ग्लास इस समय नॉर्थ अमेरिका में अवेलेबल है। इसकी टेस्टिंग की जा रही है। साथ ही, फीडबैक भी लिया जा रहा है। स्मार्ट ग्लास को लॉन्च करने की मंशा डिलीवरी को सरल और फास्ट बनाना है।
आपको बता दें कि अमेजन पिछले साल से स्मार्ट ग्लास पर काम कर रहा था। इसकी जानकारी सबसे पहले राउटर्स ने दी थी। अब इसे ग्लोबली पेश कर दिया गया है।