Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 05, 2026, 11:26 AM (IST)
Xiaomi अपनी नई 17 Series को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि भारत में मार्च के दूसरे हफ्ते में दो फोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों स्मार्टफोन पिछले महीने स्पेन के बार्सिलोना में ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए थे। इसी इवेंट में कंपनी ने Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Watch 5 भी दिखाए थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसी सीरीज में एक और नया फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम Xiaomi 17T बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह फोन सीरीज का तीसरा मॉडल होगा और भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। और पढें: Flipkart पर टीज हुए Poco के नए फोन, मार्च में हो सकते हैं लॉन्च
लीक्स के अनुसार Xiaomi 17T को भारत में अप्रैल के आखिर या मई 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इस फोन की संभावित लॉन्च टाइमलाइन शेयर की है। उन्होंने इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि कंपनी फिलहाल इस मॉडल की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Xiaomi 17T के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह फोन अपने पिछले मॉडल से काफी पहले बाजार में आ सकता है, क्योंकि पिछली T Series को आमतौर पर साल के आखिर में लॉन्च किया जाता था। और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
I also heard from the same source that the Xiaomi 17T will launch in India at the end of April or in May. 🇮🇳 https://t.co/3dJvBBfJmc
और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Xiaomi Pad 8 भी मारेगा एंट्री
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) March 4, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17T में परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फोन में MediaTek का Dimensity 8000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि कुछ लीक्स में Dimensity 8500 प्रोसेसर की भी बात कही गई है। वहीं इसके बड़े मॉडल Xiaomi 17T Pro में और ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की संभावना है। इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स में बेहतर अनुभव मिल सकता है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस नई T Series में कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले में अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
इससे पहले कंपनी ने 28 फरवरी को अपने दो फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबली लॉन्च किया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि ये दोनों फोन भारत में 11 मार्च को लॉन्च होंगे और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि Xiaomi आने वाले महीनों में भारत में अपनी पूरी Xiaomi 17 Series को धीरे-धीरे पेश कर सकती है, जिससे यूजर्स को अलग-अलग बजट और फीचर्स के ऑप्शन मिल सकें।