Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 27, 2026, 01:30 PM (IST)
Vivo X300 Ultra
Vivo ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra को लेकर बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस प्रीमियम फोन को दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट Mobile World Congress 2026 (MWC 2026) में पेश किया जाएगा। यह इवेंट 2 मार्च से 5 मार्च 2026 तक स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होगा। Vivo X300 Ultra, पिछले साल लॉन्च हुई X300 सीरीज का तीसरा और सबसे पावरफुल मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी भारत में Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च कर चुकी है। अब Ultra वेरिएंट को Top-Of-The-Line मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा, जिसमें डिजाइन और फीचर्स का पहला लुक MWC के दौरान दिखाया जाएगा। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra vs Galaxy S25 Ultra: मिलेंगे ये 5 धांसू अपग्रेड, खरीदने से पहले जरूर देखें
MWC 2026 में Vivo सिर्फ X300 Ultra ही नहीं, बल्कि अपने कई बाकी डिवाइस भी शोकेस करेगा। इनमें Vivo X300, Vivo X300 Pro, Vivo X Fold 5, Vivo V70 Elite और Vivo V70 जैसे मॉडल शामिल होंगे। कंपनी का कहना है कि X300 Ultra मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में अब तक का उसका सबसे एडवांस एक्सपेरिमेंट है। Vivo के अनुसार, इस फोन का डिजाइन उसकी प्रोफेशनल इमेजिंग हेरिटेज से प्रेरित है, यानी कैमरा क्वालिटी और विजुअल एक्सपीरियंस इस फोन की सबसे बड़ी ताकत होगी। और पढें: Vivo X Fold 5 पर मिल रहा 16000 का भारी-भरकम Discount, यहां ऑर्डर करने पर बचेंगे हजारों रुपये
लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X300 Ultra की कीमत काफी प्रीमियम हो सकती है। टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, इस फोन की कीमत भारत में करीब 1,60,000 से 1,70,000 रुपये के बीच हो सकती है। बताया जा रहा है कि DRAM और SSD जैसे मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती कीमतों और हाई-एंड Snapdragon प्रोसेसर की वजह से इसकी कीमत ज्यादा रखी जा सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमत की पुष्टि नहीं की है। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो यह फोन भारत के सबसे महंगे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo X300 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलने की उम्मीद है, जो 3nm प्रोसेस पर बना होगा। फोन में 6.82-inch की 2K फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो स्मूथ और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस देगी। पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कैमरा सेगमेंट में यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 200MP का मेन सेंसर दिया जा सकता है।