comscore

Vivo X300 इस साल 16GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर के साथ देगा दस्तक, यहां हुआ लिस्ट

Vivo X300 को इस साल पेश करने की योजना बनाई जा रही है। इस बीच फोन को Geekbench पर देखा गया है। इसमें Android 16 बेस्ड फनटच और Dimensity 9500 चिपसेट दी जा सकती है। साथ ही, 16GB रैम मिलने की उम्मीद है।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 16, 2025, 10:47 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo दुनिया का दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड में से एक है, जो अपने मिड और प्रीमियम रेंज के फोन्स के लिए जाना जाता है। इसके पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक मोबाइल फोन है। इनमें से एक Vivo X200 है। यह फ्लैगशिप फोन है। इसे पिछले साल ग्लोबल बाजार में उतारा गया था। अब कंपनी इस डिवाइस के सक्सेसर यानी Vivo X300 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है। इससे फोन के Geekbench पर लिस्ट होने की जानकारी मिली है। news और पढें: Vivo V70 Elite फोन पर मिल रहा 5700 रुपये का फाडू डिस्काउंट, हाथ से न जाने दें गजब डील

GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X300 इस वक्त गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग की मानें, तो स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2509A है। इस फोन में MediaTek का अपकमिंग Dimensity 9500 प्रोसेसर और 16GB रैम मिलेगी। वहीं, यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। news और पढें: Vivo X300 Ultra की MWC 2026 में एंट्री पक्की, जानिए क्या हो सकते हैं इसके फीचर्स

इस फोन को गीकबेंच पर सिंगल कोर में 2,352 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 7,129 प्वाइंट मिले हैं। इसके अलावा, लिस्टिंग से न तो कीमत की जानकारी मिली है और न ही लॉन्चिंग से जुड़ी सूचना मिली है।

अन्य फीचर्स

पिछली रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें, तो वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस पर Gorilla Glass Victus 2 भी लगा होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग वाली 6000mAh की बैटरी दी जाने की संभावना है। इसके अलावा, हैंडसेट में Zeiss का कैमरा सेटअप मिल सकता है।

कब हो सकता है लॉन्च ?

वीवो ने अभी तक वीवो एक्स 300 की लॉन्चिंग को लेकर कोई सूचना नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस डिवाइस को इस वर्ष दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भी 60 से 65 हजार के बीच शुरू हो सकती है।

Vivo V60 5G की डिटेल

बताते चलें कि वीवो ने इस हफ्ते वीवो वी60 को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 36,999 रुपये से शुरू होती है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 16GB रैम के साथ-साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस फोन का कैमरा 50MP का है। इसके फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया गया है। इसके साथ फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6500mAh की बैटरी मिलती है।