Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 10, 2023, 09:25 AM (IST)
Tecno ने गुरुवार को ऑफिशियल ऐलान किया है कि वह अपने तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इन मोबाइल के नाम Spark 10 5G, Spark 10, Spark 10 C और Spark 10 Pro हैं। प्रो वेरिएंट के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी खुद कंपनी कंफर्म कर चुकी है और अब लेटेस्ट लीक्स में एक हैंडसेट का लाइव इमेज सामने आ गई है। इस लाइव इमेज में स्मार्टफोन का फ्रंट और बैक पैनल आसानी से देखा जा सकता है। और पढें: Tecno Pova 8 इस दिन देगा भारत में दस्तक, मिलेगी 8000mAh की बड़ी बैटरी
गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट्स में एक रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि एक हैंडसेट के फ्रंट और बैक को दिखाकर दावा किया है कि यह Spark 10 5G है। इस हैंडसेट में वॉटरड्रॉप नॉच और बैक पैनल पर टॉप लेफ्ट साइट पर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा को फिट किया जाएगा। रियर कैमरा सेटअप एक अनोखे डिजाइन के साथ आता है। बैक पैनल पर ग्लास बैक का इस्तेमाल किया गया है। और पढें: Smartphones launch in India in Upcoming week: Motorola Edge 70 Pro से लेकर Tecno POP X 5G तक, अगले हफ्ते आ रहे ये फोन
Tecno Spark 10 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का IPS LCD पैनल इस्तेमाल किया गया है। इसमें FHD+ रेजोल्यूशन दिया है, जो 1080 x 2460 पिक्सल में आता है। इसमें सामने वॉटरड्रॉप नॉच का इस्तेमाल किया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस हैंडसेट में सेकेंडरी कैमरा 2MP का है। और पढें: TECNO POP X 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 6500mAh बैटरी
[Exclusive] Tecno Spark 10 5G Live image leaked, launching this month in Indiahttps://t.co/Vd5jhRHvN8#Tecno #tecnospark105g #tecnospark10 pic.twitter.com/Ur0Rlq3Hp1
— Paras Guglani (@passionategeekz) March 7, 2023
Tecno Spark 10 5G के इस हैंडसेट में MediaTek चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसमें 8 GB RAM और 8 GB virtual RAM का इस्तेमाल किया जाएगा। इस मौबाइल में 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज देखने को मिलेगी। इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसे चार्ज करने के लिए 18W का चार्जर मिलेगा। इसमें 3.5mm का Audio Jack भी मिलेगा।
टेक्नो के इस Android Smartphone की भारत में कीमत 13,000 रुपये होगी। रिपोर्टस के मुताबिक भारत में इस महीने यह स्मार्टफोन लॉन्च हो जाएगा। हालांकि अभी कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।