Published By: Harshit Harsh | Published: Feb 02, 2023, 08:31 PM (IST)
Representative Image
Tecno जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में Phantom Vision V फोल्डेबल फोन का कॉन्सेप्ट डिजाइन शोकेस किया है, जिसमें रोलेबल स्लाइडिंग स्क्रीन मिलता है। चीनी कंपनी टेक्नो से पहले कई और कंपनियों ने रोलेबल स्लाइडिंग डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पेश कर चुके हैं। टेक्नो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का लाइव इमेज लीक हुआ है, जिसमें फोन की डिजाइन देखी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को 28 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स
MySmartPrice और टिप्सटर पारस गुगलानी ने इस स्मार्टफोन का लाइव इमेज लीक किया है। इसमें फोन की डिजाइन के साथ-साथ बैक कैमरा पैनल भी देखा जा सकता है। लीक हुई तस्वीर में फोन के ऊपर एक प्रोटेक्टिव केस लगा है और इसका कैमरा सेटअप Phantom X2 सीरीज की तरह है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा फोन के कैमरा मॉड्यूल के साथ एक LED फ्लैश भी लगा है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन 50MP सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Tecno Phantom V Fold के बाहरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें एक पंच-होल डिजाइन दिया गया है, जो काफी हद तक Samsung Galaxy Z Fold की तरह दिखता है। लाइव इमेज में फोन के फोल्डेबल हिंज का डिजाइन भी काफी हद तक सैमसंग के फोल्डेबल फोन की तरह है। फोन की लंबाई ज्यादा लग रही है, जबकि इसकी चौड़ाई सैमसंग के फोन से कम लग रही है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, इस तारीख को आएगा ये फोन
Tecno के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन के किसी भी फीचर की डिटेल फिलहाल सामने नहीं है। 28 फरवरी को फोन लॉन्च होने के बाद ही इसके बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है। इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये Phantom X2 सीरीज की तरह हो सकते हैं। इस फोन में USB Type C चार्जिंग फीचर मिल सकता है।
टेक्नो के अलावा OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में भी डिटेल्स पिछले दिनों सामने आया है। OnePlus के ये फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 सीरीज का रीब्रांड वर्जन हो सकता है।