Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 10, 2024, 11:56 AM (IST)
Smartphone Buying Guide: स्मार्टफोन खरीदते समय लोग कई बातों का ध्यान रखते हैं। कैमरा सेटअप से लेकर बैटरी तक, विभिन्न फीचर्स को देखने के बाद यूज अपनी जरूरत के अनुसार एक सही स्मार्टफोन सिलेक्ट करता है। इसके अलावा, कई लोग चार्जिंग स्पीड को भी देखते हैं, क्योंकि इन दिनों स्मार्टफोन का यूज बढ़ गया है। इसके चलते लोग ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं, जो मिनटों में फुल चार्ज हो जाए। और पढें: आपका स्मार्टफोन असली है या नकली? घर बैठे ऐसे करें तुरंत पता!
इस समय भारतीय बाजार में OnePlus से लेकर Xiaomi तक, कई कंपनियां अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पेश करती हैं। इन्हें मिनटों में चार्ज किया जा सकता है। अगर आप भी ऐसे फोन की तलाश में हैं तो परेशान न हों। हम आपको आज यहां मिनटों में फुल चार्ज होने वाले फोन्स के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह
लिस्ट में हाल में लॉन्च हुआ Moto Edge 50 pro भी है। इसका 125W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट वाला वेरिएंट 18 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। फोन में Snapdragon 7 gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 12GB तक RAM दी गई है। इसकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू है। और पढें: Location से लेकर Camera तक, आखिर Apps क्यों मांगते हैं इतनी Permissions? जानिए कब देना चाहिए Access और कब हो जाएं सतर्क
रेडमी का यह स्मार्टफोन 19 मिनट में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 120W hypercharge सपोर्ट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसकी कीमत 31,999 रुपये की शुरू है।
स्मार्टफोन मात्र 11 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसमें 120W FlashCharge वाली 5160mAh की बैटरी दी गई है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट Android 14 से लैस है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसकी कीमत 34,999 रुपये से शुरू है।
हाल में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में 100W SUPERVOOC चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट मिलता है। यह 29 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन 5,500mAh बैटरी से लैस है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन 50MP के मेन कैमरे के साथ आता है। फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है।
लिस्ट में आखिरी नाम Realme GT Neo 3 का है। 80W Superdart चार्जिंग सपोर्ट वाला यह फोन 12 मिनट में 0-50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। फोन में MediaTek Dimensity 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4500mAh बैटरी से लैस है। 150W चार्जिंग सपोर्ट वाले वेरिएंट की कीमत 42,990 रुपये है।