Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Feb 21, 2023, 10:45 AM (IST)
Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल, कंपनी ने Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 को कई शानदार फीचर्स के साथ पेश किया था। अब नेक्स्ट फोल्डेबल जेनरेशन धमाल मचाने के लिए तैयार है। इसे अपग्रेड हार्डवेयर और बेहतर डिजाइन के साथ लाया जाएगा। कंपनी ने अभी इन फोन्स की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि, इससे पहले ही हैंडसेट की डिटेल्स लीक होने लगी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Flip 5 के डिजाइन में इस साल बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Samsung Galaxy S26 Series की प्री-बुकिंग करने वालों ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा जल्दी डिलीवरी
Samsung के अपकमिंग प्रीमियम फोन Galaxy Z Fip 5 को Unpacked 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं दी है। हालांकि, Tipster Ice Universe का दावा है कि Galaxy Z Flip 5 में बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। आउटर स्क्रीन Oppo Find N2 Flip से बड़ी होगी। और पढें: 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M17 मात्र 492 रुपये महीने पर होगा आपका, यहां मिल रहा सुनहरा Offer
वहीं, Ross Young की मानें तो इसमें Galaxy Z Flip 4 से बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका साइज 3 इंच से अधिक होगा। हालांकि, अभी फोन की स्क्रीन का सटीक साइज नहीं बताया गया है।
बता दें कि Samsung Galaxy Z Flip 4 में दी गई कवर डिस्प्ले की कैपेबिलटी सीमित है। यह नोटिफिकेशन दिखा सकता है और फोटो व्यूफाइंडर के रूप में कार्य कर सकता है। उम्मीद है कि कंपनी अपकमिंग Galaxy Z Flip 5 पर बाहरी स्क्रीन पर कुछ अन्य ऐप्स का सपोर्ड ऐड कर सकती है।
यंग ने यह भी बताया है कि गैलेक्सी Z फ्लिप 5 में नया हिंज डिजाइन होगा। यह डिवाइस पर डिस्प्ले क्रीज को कम करने का एक प्रयास हो सकता है।
गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 की अन्य डिटेल अभी सामने नहीं आई है। आगे आने वाले समय में कंपनी इससे संबंधित और भी जानकारी शेयर कर सकती है।