comscore

Samsung Galaxy S25 Edge धांसू फीचर्स के साथ भारत में होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy S25 Edge को BIS पर स्पॉट किया गया है। इससे फोन की भारत में लॉन्च होने का हिंट मिल रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्चिंग की घोषणा नहीं की है।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 17, 2025, 11:27 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy S25 Edge इस साल की शुरुआत से अपनी लॉन्चिंग को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और कीमत से जुड़ी डिटेल सामने आ गई है। इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। अब डिवाइस को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जहां से इसकी भारत में लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत से जुड़ी कोई डिटेल नहीं मिली है। news और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 लॉन्च से 1 दिन पहले कीमतें हुई लीक, इस बार 3 लाख तक जाएगी रकम!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Edge इस समय BIS पर लिस्ट है। लिस्टिंग से फोन के मॉडल नंबर का पता चला है। यह SM-S937B/DS है। इसके अलावा, लिस्टिंग से कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह साफ हो गया है कि डिवाइस भारत में भी दस्तक देगा। news और पढें: Spider-Man के साथ Samsung का नया कैंपेन हुआ वायरल, नई Galaxy Z Series के लिए रिलीज किया दमदार टीजर

कैसे होंगे स्पेसिफिकेशन

पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस 25 ऐज फोन के ऐज बहुत पतले होंगे। इसमें कैमरा Island फंक्शन मिलेगा, जिसमें कॉल-मैसेज जैसे अहम नोटिफिकेशन मिलेंगे। इसमें 6.65 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स होगी। इस पर सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 लगाया जाएगा। news और पढें: Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च के कुछ ही दिनों में महंगा हुआ फोन, 8000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

पावर के लिए मोबाइल फोन में Snapdragon 8 Elite चिप और 12GB तक रैम दी जाएगी। समें 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोटो क्लिक करने के लिए हैंडसेट में 200MP का कैमरा दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलने की संभावना है। इसमें 3,900mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसका वजन 162 ग्राम होगा।

कितनी होगी कीमत

सैमसंग ने फिलहाल डिवाइस की कीमत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस 25 ऐज की कीमत 80 से 90 हजार के बीच रखी जा सकती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब होगा लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट और लीक्स में मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस 25 ऐज को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। इसके आने से शाओमी, वनप्लस और एप्पल जैसे ब्रांड को जोरदार टक्कर मिलेगी।