comscore

Samsung Galaxy M14 4G और Galaxy F14 का डिजाइन होगा समान, सपोर्ट पेज लाइव

Samsung Galaxy M14 और Galaxy F14 4G स्मार्टफोन को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। दोनों फोन्स को एक जैसे डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। फोन का सपोर्ट पेज भी लािव हो गया है।

Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Jan 31, 2024, 11:34 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Samsung Galaxy M14 4G और Galaxy F14 4G को डिजाइन एक जैसा होगा।
  • इन दोनों फोन्स के स्पेसिफिकेशन में भी ज्यादा अंतर नहीं होगा।
  • स्मार्टफोन्स के यूजर मैनुअल लीक हो गए हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy M14 4G स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसका सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है। गैलेक्सी एम सीरीज के फोन के अलावा सैमसंग एफ सीरीज का स्मार्टफोन Galaxy F14 भी लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले यूजर मैन्युअल से दोनों फोन्स के डिजाइन का खुलासा हो गया है। दोनों फोन्स के स्पेसिफिकेशन में ज्यादा अंतर नहीं है। साथ ही, डिजाइन भी एक ही है। इन्हें अलग-अलग बाजारों में पेश किया जाएगा। आइये, डिटेल के लिए यहां पढ़ें। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Series की प्री-बुकिंग करने वालों ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा जल्दी डिलीवरी

Samsung Galaxy M14 and Galaxy F14 4G  Design

जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy M14 4G स्मार्टफोन को SM-M146B मॉडल नंबर और Galaxy F14 4G को SM-E146B मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा। news और पढें: 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M17 मात्र 492 रुपये महीने पर होगा आपका, यहां मिल रहा सुनहरा Offer

यूजर मैनुअल में दी गई फोटो के मानें दोनों स्मार्टफोन्स एक समान डिजाइन के साथ आएंगे। इन स्मार्टफोन्स ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल फोन के बैक पैनल पर सेफ्ट साइड में दिया गया है। इसके अलावा, सामने की तरफ किनारों पर कम बेजेल्स, एक मोटा निचला भाग और टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है।

डिवाइस में एक पावर बटन भी मिल रहा है, जो फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी काम करेगा। इसके अलावा, राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर होगा, फ्रेम के लेफ्ट साइड में सिम ट्रे दी गई है। इतना ही नहीं, फोन्स में एक सिंगल फायरिंग स्पीकर, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट फ्रेम के नीचे मिल रहा है। किफायती स्मार्टफोन्स होने के बाद भी ये एनएफसी को भी सपोर्ट करेंगे।

Samsung Galaxy M14 5G Specficiation

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy M14 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिवाइस Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.0 custom skin पर रन करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसमें 4GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज मिलता है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मेक्रो लेंस दिया गया है। फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।