comscore

Redmi लेकर आ रहा धांसू फीचर्स वाला हाई-एंड गेमिंग फोन, मिलेगी RedMagic को जोरदार टक्कर

Redmi K90 Ultra कंपनी का अगला हाई-एंड गेमिंग फोन होने वाला है। इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लॉन्चिंग से जुड़ी डिटेल भी सामने आई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 10, 2026, 10:29 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Redmi पिछले कई दिनों से परफॉर्मेंस फोक्स्ड फोन पर काम कर रहा है। यह Redmi K90 Ultra हो सकता है। इसे खासतौर पर गेमिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके संभावित स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और न ही फीचर या कीमत से जुड़ी डिटेल साझा की है। news और पढें: Amazon Offers: OnePlus 13s समेत इन फोन को खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा 4000 तक का डिस्काउंट

मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर Redmi K90 Ultra के स्पेसिफकेशन साझा किए हैं। टिप्स्टर की मानें, तो बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अपकमिंग फोन में MediaTek’s Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसका फ्रेम रेट 165 FPS होगा। इसमें ग्राफिक चिप भी दी जाएगी, जिससे स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। news और पढें: TDRA लिस्टिंग में दिखे Poco X8 Pro और Pro Max, बस अब लॉन्च की है देरी

हैवी गेमिंग से होने वाली हीटिंग समस्या को खत्म करने के लिए हैंडसेट में कूलिंग फैन भी दिया जा सकता है। इसमें 8000 से अधिक क्षमता वाली बैटरी मिलने की संभावना है, जिसे फास्ट चार्जिंग का साथ भी मिलेगा। news और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स

अन्य फीचर्स

इस अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन में कस्टम ट्यून्ड डुअल स्पीकर मिल सकते हैं। इसके साथ बड़ी वाइब्रेशन मोटर दी जा सकती है, जिससे यूजर्स को स्ट्रॉन्ग फीडबैक मिलेगा। सुरक्षा के लिए फोन में अल्ट्रा-सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। इसे डस्ट व वॉटर के लिए IP68 रेटिंग भी मिलेगी।

कब होगा लॉन्च ?

जैसा कि हमने आपको बताया कि शाओमी ने अभी तक रेडमी के90 अल्ट्रा फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब तक आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस हैंडसेट को अप्रैल में पेश किया जा सकता है। इसके आने से ग्लोबल बाजार में Red Magic के फोन्स को जोरदार टक्कर मिलेगी।

REDMI Note 15 5G की डिटेल

रेडमी नोट 15 5जी को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत मिड रेंज में रखी गई है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 256GB स्टोरेज मिलती है।

इस मोबाइल फोन में 108MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा मिलता है। इसमें स्टीरियो सपीकर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस स्मार्टफोन की बैटरी 5520mAh की है। इसको 45W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया है।