comscore

Redmi A7 Pro 5G ने 6300mAh बैटरी के साथ भारत में मारी एंट्री, कीमत 12000 से भी है कम

Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट बजट फोन के तौर पर लॉन्च हो गया है। फोन में कंपनी ने 6300mAh की जंबो बैटरी दी है। यहां जानें फोन की कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Apr 13, 2026, 01:29 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट फोन है। अगर आप कम बजट में अच्छा दिखने वाला और शानदार फीचर्स वाला फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो रेडमी का यह फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन होने वाला है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Unisoc T8300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी ने 32MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। फोन की बैटरी 6300mAh की है। फोन में Black, Mist Blue और Sunset Orange कलर ऑप्शन पेश किए हैं। यहां जानें फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: Infinix Note 60 Pro फोन Active Matrix Display के साथ भारत में लॉन्च, साथ में मिलेगी 6500mAh बैटरी

Redmi A7 Pro 5G Price in India, Availability

कीमत की बात करें, तो Redmi A7 Pro 5G फोन को 11,499 रुपये में पेश किया गया है। यह दाम फोन के बेस मॉडल 4GB RAM + 64GB स्टोरेज का है। इसके अलावा, फोन में 128GB स्टोरेज मॉडल भी मिलता है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है। फोन की सेल 15 अप्रैल से Flipkart व कंपनी की साइट पर शुरू होगी। इस फोन में कंपनी ने Black, Mist Blue और Sunset Orange कलर ऑप्शन निकाले हैं। news और पढें: Top 5 Camera Mobiles under 10000: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट रहेंगे ये फोन, दाम 10 हजार से भी है कम

Redmi A7 Pro 5G Features, Specifications

-6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले

-6nm octa-core Unisoc T8300 प्रोसेसर

-4GB RAM व 128GB स्टोरेज

-32MP का प्राइमरी कैमरा

-6300mAh बैटरी

-IP52 रेटिंग

-Android 16-बेस्ड HyperOS 3

फीचर्स पर नजर डालें, तो रेडमी ए7 प्रो 5जी फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। साथ ही डिस्प्ले में आपको 800 Nits की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन 6nm octa-core Unisoc T8300 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB RAM व 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी फोन में artificial intelligence (AI) फीचर्स भी दे रही है। यह फोन Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 32MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6300mAh की होगी, जिसके साथ आपको 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है। पानी से बचाव के लिए कंपनी फोन में IP52 रेटिंग दे रही है।