Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 09, 2025, 04:05 PM (IST)
Redmi ने पिछले साल सितंबर में Redmi 14R 5G को ग्लोबली लॉन्च किया था, जिसे भारत में Redmi 14C 5G के नाम से लाया गया। अब खबर है कि स्मार्टफोन मेकर कंपनी Redmi 15R 5G को इस महीने ला सकती है। इस अपकमिंग फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। इसकी कीमत भी लीक हो चुकी है। आइए जानते हैं यहां विस्तार से… और पढें: Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट अनाउंस, दमदार फीचर्स के साथ इस दिन देगा दस्तक
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 15R 5G को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। फीचर्स पर नजर डालें, तो स्मार्टफोन में 6.9 इंच का HD+ आईपीएस LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका वजन 205 ग्राम और साइज 171.66 x 79.47 x 7.99mm होगा। इसकी बॉडी भी काफी मजबूत होगी। और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स
सीमलेस फंक्शनिंग के लिए Redmi 15R में MediaTek MT6835T मिल सकता है, जो Dimensity 6300 होगा। इसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इसे एक्सपेंड भी किया जा सकेगा। और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर
रेडमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह फोन Android 15 से लैस HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी भी दी जाएगी।
Redmi 15R 5G के बैक-पैनल में 13MP का कैमरा मिल सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी की ओर से अभी तक Redmi 15R 5G की लॉन्चिंग और कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि इस डिवाइस को पांच स्टोरेज वेरिएंट 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB में पेश किया जा सकता है। इनकी कीमत 971 चीनी युआन यानी करीब 12,000 रुपये से शुरू हो सकती है।