comscore

Poco X8 Pro 5G और X8 Pro Max 5G फोन 50MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों ही फोन 50MP कैमरे और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। यहां जानें फोन की कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Mar 17, 2026, 06:12 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Poco X8 Pro 5G सीरीज फाइनली भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन मार्केट में पेश किए हैं, जो कि Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G हैं। कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल के साथ Iron Man Edition भी लॉन्च किया है। फीचर्स की बात करें, तो प्रो मैक्स वर्जन octa core MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर से लैस है। वहीं, दूसरी ओर स्टैंडर्ड मॉडल MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है। दोनों ही फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: Samsung-Poco-Vivo तक 17 मार्च को भारत आ रहे कई फोन, एक में मिलेगी 9000mAh बैटरी

Poco X8 Pro 5G Series Price in India

कंपनी ने Poco X8 Pro 5G को कंपनी ने 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है। कंपनी ने फोन में Black/ White / Green कलर ऑप्शन मिलते हैं। news और पढें: POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max 5G भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, डेट कंफर्म

वहीं, दूसरी ओर Poco X8 Pro Max 5G को कंपनी ने 39,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। इस फोन में कंपनी ने Black / White / Blue कलर ऑप्शन पेश किए हैं। news और पढें: Flipkart पर टीज हुए Poco के नए फोन, मार्च में हो सकते हैं लॉन्च

Poco X8 Pro 5G Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Poco X8 Pro में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, इसमें 3500 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर से लैस है। कंपनी फोन के साथ 4 OS अपडेट प्रोवाइड करेगी। वहीं, 6 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट फोन में दिया जा रहा है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Poco X8 Pro Max Specifications

वहीं, दूसरी Poco X8 Pro में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का भी रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3500 Nits की तक की है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर से लैस है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। मैक्स की बैटरी 9000mAh की है, जिसके साथ आपको 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। पानी से बचाव के लिए इनमें IP66/IP68/IP69/ IP69K रेटिंग मिलती है।