comscore

OPPO ने इन स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया ColorOS 13 अपडेट, यहां चेक करें लिस्ट

OPPO ने Oppo F19 से लेकर Oppo A95 तक के लिए नया Android 13 बेस्ड ColorOS 13 अपडेट रिलीज किया है। इसके आने से यूजर को फोन में नए फीचर मिलेंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 22, 2023, 11:16 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • OPPO ने Android 13 बेस्ड ColorOS 13 अपडेट रोलआउट कर दिया है।
  • यह अपडेट Oppo F19, Oppo A95 समेत कई स्मार्टफोन को मिलेगा।
  • इससे पहले भी कई डिवाइस के लिए अपडेट रोलआउट किया जा चुका है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने हाल ही में अपने कई मोबाइल फोन्स के लिए Android 13 बेस्ड ColorOS 13 के अपडेट को रिलीज किया था। अब कंपनी ने दोबारा इस अपडेट को Oppo F19, Oppo F19s, Oppo A77s समेत कई डिवाइस के लिए रोलआउट किया है। इसके आने से यूजर्स के डिवाइस का इंटरफेस पूरी तरह से बदल जाएगा। साथ ही, उन्हें कई सारे नए फीचर भी मिलेंगे। news और पढें: OPPO Find X9 5G पर 6750 रुपये की जबरदस्त छूट, जल्दी उठाएं छप्परफाड़ ऑफर का फायदा

इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android 13

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो ने ColorOS 13 का Oppo F19 (भारत), Oppo F19s (भारत), Oppo A77s (भारत और इंडोनेशिया), Oppo A74 (इंडोनेशिया), और Oppo A95 (इंडोनेशिया) के लिए जारी कर दिया है। इन डिवाइसेज में यूजर्स को नए फीचर के साथ नया इंटरफेस मिलेगा। कंपनी का कहना है कि अन्य मोबाइल फोन्स के लिए एंड्रॉइड 13 के अपडेट को जल्द रोलआउट किया जाएगा। news और पढें: Oppo ने MWC 2026 में किया बड़ा ऐलान, Find X9 Series में मिलेगा Quick Share के साथ AirDrop सपोर्ट

अपडेट डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस :

  • सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड करने के लिए फोन की सेटिंग में जाएं।
  • यहां आपको अलग से सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा, उसपर टैप करें।
  • इतना करने के बाद अपडेट डाउनलोड हो जाएगा।

नोट : सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड करते समय वाई-फाई का इस्तेमाल करें। इससे आप बिना रुकावट के फटाफट अपडेट डाउनलोड कर पाएंगे।

इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ यह फोन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OPPO ने इस महीने की शुरुआत में OPPO Reno 8T को मिड-प्रीमियम रेंज में पेश किया था। इस फोन में 6.7 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें पावर के लिए Snapdragon 695 चिपसेट और 8GB RAM मिलती है। इसके अलावा, फोन में 108MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बैटरी की बात करें, तो ओप्पो रेनो 8टी स्मार्टफोन 4800mAh की बैटरी के साथ आता है। इसे 67W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।