Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 01, 2026, 01:34 PM (IST)
OPPO K15 Pro सीरीज लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने OPPO K15 Pro और OPPO K15 Pro+ स्मार्टफोन को पेश किया है। ये दोनों ही गेमिंग फोकस स्मार्टफोन्स है, जिसमें आपको नेक्स्ट जनरेशन एक्टिव कूलिंग फैन दिए हैं, जो कि गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से रोकेंगे। प्रो फोन 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, प्रो प्लस मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए दोनों ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। आइए जानते फोन से जुड़ी डिटेल्सष और पढें: OPPO के इस फोन में मिलेगा 200MP का तगड़ा कैमरा! सामने आई नई लीक
फीचर्स की बात करें, तो OPPO K15 Pro में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। वहीं, डिस्प्ले में आपको 1200 Nits की ब्राइटनेस मिलने वाली है। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 8500 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की बैटरी 7500mAh की है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: OPPO के धाकड़ फोन को खरीदने का सही समय अभी, यहां मिल रहा 3000 का फ्लैट Discount
वहीं, दूसरी तरफ OPPO K15 Pro+ फोन 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz का है। डिस्प्ले में 1800 Nits ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 8500 प्रोसेसर से लैस है। इसमें भी 12GB मिलती है। वहीं, स्टोरेज 512GB तक की है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की बैटरी 8000mAh की है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कंपनी ने OPPO K15 Pro को 2999 yuan (लगभग 40,515 रुपये) में पेश किया है। यह दाम फोन के 12GB RAM व 128GB स्टोरेज का है। वहीं, OPPO K15 Pro+ की कीमत 3499 yuan (लगभग 47,270 रुपये) से शुरू होती है। कंपनी ने इसे चीनी मार्केट में पेश किया है, जिसकी सेल 3 अप्रैल से शुरू होगी।