comscore

OPPO Find N2 Flip फरवरी में होगा लॉन्च, ग्लोबल लॉन्चिंग से पहले सामने आए फुल स्पेसिफिकेशन

Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच का AMOLED display दिया है , जो Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा और फास्ट चार्जर मिलेगा। 50MP का रियर कैमरा मिलेगा।

Published By: Rohit Kumar | Published: Jan 24, 2023, 12:02 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Oppo Find N2 Flip में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • ओप्पो का यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जर के साथ आएगा।
  • ओप्पो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले मिलेंगी।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OPPO अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसका नाम Oppo Find N2 Flip होगा और यह एक ग्लोबल एडिशन होगा। इस स्मार्टफोन को Mobile World Congress 2023 (MWC 2023) में पेश किया जाएगा। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इस मोबाइल के तथाकथित फुल स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का AMOLED display दिया है , जो Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा और फास्ट चार्जर मिलेगा। news और पढें: OPPO Find X9 5G पर 6750 रुपये की जबरदस्त छूट, जल्दी उठाएं छप्परफाड़ ऑफर का फायदा

27 फरवरी से बार्सिलोना में Mobile World Congress 2023 का आयोजन होने जा रहा है। चार दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान कई स्मार्टफोन और भविष्य के गैजेट्स लॉन्च होंगे। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, ओप्पो भी अपना फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा और यह एक ग्लोबल एडिशन होगा। आइए इस स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशन को जानते हैं, जिसकी जानकारी गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में दी है। news और पढें: Oppo ने MWC 2026 में किया बड़ा ऐलान, Find X9 Series में मिलेगा Quick Share के साथ AirDrop सपोर्ट

Oppo Find N2 Flip के संभावित स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के इस फ्लिप स्मार्टफोन में 6.8 इंच का foldable AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Full HD+ रेजोल्यूशन का डिस्प्ले है, जो 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया गया है। इस स्मार्टपोन में एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी होगी, जो 3.26 AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 मिलेगी।

प्रोसेसर और रैम

ओप्पो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में Dimensity 9000 Plus चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 8 GB / 16 GB की रम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Android 13 OS पर बेस्ड ColorOS UI पर काम करेगा।

Oppo Find N2 Flip का कैमरा सेटअप

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है, जिसमें Sony IMX709 सेंसर मिलेगा। इसमें बैक पैनल पर 50-megapixel का मुख्य कैमरा मिलेगा। इसमें 8-megapixel अल्ट्रा वाइड एंगल का लेंस मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Oppo Find N2 Flip में मिलेगा फास्ट चार्जर

Oppo Find N2 Flip में 4300mAh की बैटरी और 44W SuperVOOC सुपर वूक फास्ट चार्जिंग मिलेगा। यह फोन डुअल सिम, 5G Support, NFC, Wi-Fi 6 दिया जा सकता है। यह 191 ग्राम वजनी स्मार्टफोन होगा। ओप्पो के इस स्मार्टफोन को Astral Black and Moonlit Purple कलर शेड्स में पेश किया जा सकता है।