Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 29, 2024, 09:20 AM (IST)
MWC 2024: Tecno ने 26 फरवरी से चल रहे Mobile World Congress (MWC) 2024 में कई प्रोडक्ट पेश किए हैं। इसमें स्मार्टफोन और लैपटॉप शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने रोलेबल स्मार्टफोन Phantom Ultimate से भी पर्दा उठाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने एक रोलेबल फोन कॉन्सेप्ट पेश किया था। अब MWC 2024 में कंपनी ने इसे दिखाया है। साथ ही, फोन के खास स्पेसिफिकेशन भी पता चला हैं। इससे पहले टेक्नो फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर चुकी है। आइये, जानते हैं कि Tecno Phantom Ultimate स्मार्टफोन में क्या अलग है। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Phantom Ultimate रोलेबल स्मार्टफोन दिखने में अन्य स्मार्टफोन्स जैसा लगता है। इसमें 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, सिर्फ एक बटन दबाने से यह अन्य स्मार्टफोन से अलग हो जाता है। अगर आपको फोन का डिस्प्ले छोटा लग रहा है और आपको टैबलेट स्क्रीन वाला फील चाहिए तो आप बस एक बटन बदाकर इसके डिस्प्ले साइज को बढ़ा सकते हैं। बटन दबाने से स्क्रीन क्षैतिज रूप से बड़ी हो जाएगी। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन 50MP सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
इसके बाद डिस्प्ले का साइज 7.11 इंच हो जाएगा। यह आपको वाइडर व्यूइंग रेंज ऑफर करता है। बड़े डिस्प्ले के साथ आप आराम से एक साथ कई काम कर सकते हैं या फिल्में आदि भी देख सकते हैं। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, इस तारीख को आएगा ये फोन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोन के डिस्प्ले को बड़ा होने में केवल 1.3 सेकंड का समय लगता है, जो कि बहुत ही कम है। बटन दबाने के बाद पलक झपकते ही फोन टैबलेट के साइज में बदल जाएगा।
कंपनी ने फोन में पीछे एक दूसरा डिस्प्ले भी दिया है। हालांकि, वास्तव में यह मेन स्क्रीन ही है, जो एक सुरक्षात्मक खिड़की के जरिए दिखाई देती है। इससे एक अलग स्क्रीन की जरूरत खत्म हो जाती है।
ध्यान रखें कि अभी भी Phantom Ultimate डेवलपमेंट फेज में है। फोन को कुछ बदलावों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने फिलहाल फोन की लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि Tecno के पास पहले से ही दो फोल्डेबल फोन हैं। कंपनी ने बॉर्डरलेस फोल्डेबल मेन स्क्रीन डेवलप की है। यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो बेजेल्स को कम करती है। अब यह रोलेबल स्मार्टफोन अन्य कंपनियों के लिए समस्या खड़ी कर सकता है।