Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 06, 2024, 03:12 PM (IST)
Lava Yuva Star स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट 4G स्मार्टफोन है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन UniSoC 9863A प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन Android 14 Go Edition पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यहां जानें फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Lava Bold N2 5G शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 12 हजार से कम
कंपनी ने Lava Yuva Star फोन को 6,499 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 4GB RAM व 64GB स्टोरेज का है। इस फोन को रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ Service at home की सुविधा दे रही है। इस फोन में व्हाइट, ब्लैक और लैवेंडर कलर ऑप्शन मिलते हैं। और पढें: Smartphone Launch in June 2026: जून में तहलका मचाने आ रहे ये धाकड़ फोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.75 इंच का IPS LCD HD+ का डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजलूशन 720×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz का है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-नॉच कटआउट मिलता है। इसके अलावा, फोन UniSoC 9863A प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB RAM व 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज 64GB की है। साथ ही फोन Android 14 Go Edition पर काम करता है। और पढें: Lava Bold N2 5G फोन का सामने आया फर्स्ट लुक, जल्द उठेगा पर्दा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, दूसरा AI सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा के साथ फोन में LED फ्लैश को जगह दी गई है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसमें फेस अनलॉक सिस्टम भी मौजूद है।